पंजाब में AAP पार्टी के उम्मीदवार CM को लेकर हुई सहमति, जल्द ही होगी घोषणा

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। पंजाब में कांग्रेस और बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री चेहरे के बिना ही चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद अब आम आदमी पार्टी (आप) मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करेगी। पार्टी में सीएम के चेहरे की तलाश पूरी हो गई है।

दरअसल पंजाब विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद आप ने चेहरा घोषित करने का फैसला कर लिया है। पंजाब में आप कुछ ही दिनों में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने आप सांसद भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है।

पंजाब में अगले महीने 14 फरवरी को होने वाले चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस के साथ ही आप, शिरोमणी अकाली दल व बसपा, पंजाब लोक कांग्रेस व भाजपा गठबंधन के अलावा किसान नेताओं की पार्टी भी मैदान में है। हालांकि, आम आदमी पार्टी की मानें तो 14 फरवरी आप के लिए अब तक कई बार भाग्यशाली तारीख साबित हुई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में 14 फरवरी को ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके है। ऐसे में 14 फरवरी को होने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी जीत का दावा कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, भगवंत मान को आप की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए जाने को लेकर पार्टी की सर्वोच्च समिति (पीएसी) में सहमति बन गई है। इसकी अधिकृत घोषणा पहले ही होने थी लेकिन केजरीवाल को कोरोना होने के चलते इससे कुछ समय के लिए टाल दिया गया था। अगले कुछ दिनों में पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भगवंत मान को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर देगी।

एक ओर जहां भगवंत मान को पार्टी ने मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाने की तैयारी करनी है वही उनको लेकर पार्टी के कुछ नेताओं में नाराजगी भी देखने को मिली है।

आप लोकसभा सांसद भगवंत मान का मुख्यमंत्री पद की दावेदारी और पार्टी में उन्हें लेकर पैदा हो रही नाराजगी पर कहना है कि अगर पार्टी उन्हें ये मौका देती है तो वो इसे स्वीकार करेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि पार्टी का जो फैसला होगा, वो उसे स्वीकार करेंगे।

इससे पहले पंजाब में अकाली दल ने सुखवीर सिंह बादल को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है । वहीं कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी या पीसीसी चीफ नवजोत सिद्धू किसी एक के चेहरे पर चुनाव में जाने पर सहमति नहीं बनी है। इसलिए पार्टी ने सुनील जाखड़ समेत तीन चेहरों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। आप की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित होने से भगवंत मान के मालवा में मजबूती मिलेगी क्योंकि पिछली बार भी मालवा से 90 फीसदी सीट मिली थी। पंजाब की कहावत के अनुसार जिसने मालवा जीत लिया उसने पंजाब जीत लिया। भगवंत मान पंजाब के संगरूर लोकसभा क्षेत्र से लगातार दो बार सांसद निर्वाचित हुए हैं।

Related Posts

आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

Continue reading
पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

सुनो ए ताना शाह

सुनो ए ताना शाह

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’