Site icon Thenews15.in

आंदोलनकारी किसानों की घर वापसी, राकेश टिकैत ने किया नेतृत्व !thenews15

गाजियाबाद के यूपी गेट पर आंदोलनकारी किसानों ने आज सुबह हवन और पूजा पाठ कर अपने घर वापसी कर ली….किसानों ने यूपी गेट से फतेह मार्च निकालने से पहले हवन में आहुति दी जिस दौरान किसान नेता गौरव टिकैत, मीडिया प्रभारी शमशेर राणा होशियार सिंह और अन्य किसान मौजूद रहे। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे जिन्होंने किसानों फतेह मार्च का नेतृत्व किया और मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए। वही हवन संपन्न होने के बाद किसानों ने अपने सामान तैयार किए और एक-दूसरे से मिलकर विदा हो गए। फतेह मार्च निकालने से पहले किसानों ने देशभक्ति गीतों पर भी डांस किया।

Exit mobile version