महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की पार्टी में बगावत के बाद अब शरद पवार की पार्टी में भी टूट की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच एनसीपी (एसपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता नसीम सिद्दीकी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें टारगेट किया जा रहा है. मैं मानता हूं कि उन्हें सत्ता का लालच भी दिया जाता होगा, लेकिन अभी हमारे पास विधायक और सांसद हैं वो बड़ी निष्ठा के साथ शरद पवार साहब को मानने वाले हैं। उन्होंने कहा, ”हमारे मौजूदा सांसदों की संख्या 8 है और विधायकों की संख्या 10 है, मुझे नहीं लगता है कि इनमें से कोई शरद पवार को छोड़ेगा, मुझे ऐसा होने की अभी कोई संभावना नजर नहीं आती है।
राजनीति में अब कोई चीज असंभव नहीं- नसीम सिद्दीकी
भरोसेमंद और ईमानदार राजनीतिक हाशिए पर हैं- नसीम सिद्दीकी
बता दें कि इस समय महाराष्ट्र की राजनीति में ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर जोर शोर से चर्चाएं हो रही हैं। उद्धव गुट के 6 सांसदों के पाला बदलने के बाद प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं।

