Site icon Thenews15.in

एसकेएम ने धरने के बाद एसडीएम सिरमौर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

रीवा । चार श्रम विरोधी कानून वापस लिए जाने, मनरेगा को बहाल किए जाने, एमएसपी की कानूनी गारंटी का कानून बनाए जाने, भारत अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता रद्द किए जाने सहित क्षेत्रीय मुद्दों खाद बिजली आवारा पशु समस्या आदि को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त किसान मोर्चा एवं ट्रेड यूनियन के संयुक्त आवाहन पर भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर देशभर में विरोध प्रदर्शन के साथ संयुक्त किसान मोर्चे ने सिरमौर एसडीएम कार्यालय में धरना देकर महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सिरमौर को सौंपा।

मोर्चे के नेताओं ने सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार यदि किसानों मजदूरों के मुद्दों को गंभीरता से नहीं लेती तो आगामी 26 नवंबर से बड़ी घेराबंदी की जाएगी। दौरान धरना ज्ञापन मोर्चे के नेता अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गया प्रसाद मिश्र किसान संघर्ष समिति के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह शंखू राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के जिला अध्यक्ष भक्त प्रहलाद कुशवाहा किसान संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष फौजी यदुवंश प्रताप सिंह कामता शुक्ल अजय तिवारी अनिल मिश्रा मोहन सिंह भूपेंद्र सिंह रामसखा पांडे शिवनाथ सिंह गोविंद तिवारी भरत कुशवाहा लालमणि सिंह आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version