पति से फोन पर झगड़ा हुआ तो 3 बच्चों के साथ तालाब में कूदी महिला

 चारों लोगों की हुई मौत

 सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले के बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत श्रीरामपुर गांव में एक महिला ने अपने पति के साथ हुए विवाद के बाद अपने तीन बच्चों सहित एक तालाब में कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। सीतामढ़ी जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने बताया कि चारों शवों को तालाब से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मृतकों की पहचान श्रीरामपुर गांव के निवासी संजीव साह की पत्नी मंजू देवी (30) और उनके तीन पुत्र आर्यन कुमार (6), सुशांत कुमार (4) और हिमांशु कुमार (2) शामिल हैं। सीतामढ़ी सदर अनुमंडल (दो) के पुलिस अधिकारी आशीष आनंद ने बताया कि मृतिका के पिता और शिवनगर गांव निवासी ठगा साह ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि उनकी पुत्री मंजू देवी का लुधियाना में रह रहे उसके पति संजीव साह के साथ किसी बात को लेकर फोन पर विवाद हुआ जिसके बाद 27 अगस्त की शाम को वह अपने घर में ताला लगाकर कहीं चली गई।
इसके बाद उसके घर में आग भी लग गई थी। ठगा साह ने अपने बयान में कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि मेरी पुत्री ने, मेरे दामाद से झगड़ा करने के बाद गुस्से में आकर अपने बेटों के साथ तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली।’’

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

    • By TN15
    • March 12, 2026
    भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

    बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

    339वीं किसान पंचायत संपन्न, युद्ध नहीं शांति चाहिए

    • By TN15
    • March 12, 2026
    339वीं किसान पंचायत संपन्न,  युद्ध नहीं शांति चाहिए

    अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

    • By TN15
    • March 12, 2026
    अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

    ‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    ‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

    कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “

    • By TN15
    • March 12, 2026
    कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “