पंजाब के बाद द‍िल्‍ली में भी शहीद भगत स‍िंह के नाम का इस्‍तेमाल, अरव‍िंंद केजरीवाल ने क‍िया बड़ा ऐलान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने सैनिक स्कूल का नाम शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर करने का फैसला किया है।

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंजाब विधानसभा में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पंजाब विधानसभा में पंजाब सरकार शहीद भगत सिंह की मूर्ति लगवायेगी। पंजाब विधानसभा ने शहीद भगत सिंह और भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति लगवाने के लिए एक प्रस्ताव को भी पास किया। इसके साथ ही भगवंत मान ने ऐलान किया कि शहीद दिवस 23 मार्च के दिन राज्य में सावर्जनिक छुट्टी रहेगी।वहीं शहीदी दिवस से एक दिन पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान किया दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सैनिक स्कूल का नाम शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर रखने का फैसला किया है। अरविन्द केजरीवाल ने ऐलान करते हुए कहा कि, “कल शहीद-ए-आज़म भगत सिंह का शहादत दिवस है। पिछले साल हमने ऐलान किया था कि दिल्ली में एक ऐसा स्कूल बनाएंगे जहां बच्चों को फौज में भर्ती होने की ट्रेनिंग दी जाएगी। उस स्कूल नाम शहीद भगत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी स्कूल होगा।”
अरविन्द केजरीवाल ने घोषणा की कि इस स्कूल में ट्रेनिंग के लिए शिक्षक के रूप में सेना के रिटायर्ड ऑफिसर्स को लायेंगे। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि, ” ये स्कूल पूरी तरफ मुफ़्त होगा और आवासीय होगा। यहां पर एक्सपर्ट फैकल्टी खासकर सेना, नौसेना और वायुसेना के रिटायर्ड ऑफिसर को ट्रेनिंग कराने के लिए लाया जाएगा। दिल्ली में रहने वाला कोई भी बच्चा यहां दाखिला ले सकता है। इसमें 9वीं और 11वीं कक्षा में दाखिला होगा।”

Related Posts

सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!
  • TN15TN15
  • November 22, 2026

पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जयंती…

Continue reading
बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!
  • TN15TN15
  • November 20, 2026

हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

  • By TN15
  • November 23, 2026
समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

  • By TN15
  • November 23, 2026
आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

  • By TN15
  • November 23, 2026
दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

  • By TN15
  • November 23, 2026
भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

  • By TN15
  • November 23, 2026
श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

  • By TN15
  • November 23, 2026
दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा