Site icon Thenews15.in

इंदौर के बाद कांग्रेस को एक और झटका, छह बार के MLA रामनिवास रावत BJP में शामिल

 
इंदौर। इंदौर में अक्षय कांति बम के बीजेपी में जाने के बाद कांग्रेस को एक और झटका लगा है।  श्योपुर से छह बार के कांग्रेस विधायक और वरिष्ठ नेता रामनिवास रावत ने भी मंगलवार को बीजेपी का दामन थाम लिया है। सीएम मोहन यादव, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में वह बीजेपी में शामिल हुए हैं।

दरअसल, इंदौर में कांग्रेस को झटका मिले अभी एक ही दिन हुआ था कि अगले ही दिन कांग्रेस को श्योपुर जिले में नुकसान उठाना पड़ा है। श्यापुर की विजयपुर सीट से छह बार के कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

Exit mobile version