डायग्नोस्टिक्स सेन्टर के बाद वीरायतन में फिजियोथैरेपी सेंटर का हुआ शुभारंभ

राम विलास

राजगीर। शहर के वीरायतन के नेत्र ज्योति सेवा मन्दिरम् डायग्नोस्टिक्स सेन्टर प्रांगण में वीरायतन फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। इसका उद्घाटन अमेरिका की पुनिता बेन, लंदन की रीता बेन एवं बकुल भाई शाह, केन्या की विजू बेन, सुषमा बेन एवं वीरायतन की मुख्य संरक्षिका डॉ साध्वी संप्रज्ञा जी द्वारा संयुक्त रुप से किया गया I इस अवसर पर डॉ संप्रज्ञा ने कहा कि वीरायतन में एक छत के नीचे डायग्नोस्टिक्स, पैथोलॉजी जांच और फिजियोथेरेपी की व्यवस्था की गयी है।

डायग्नोस्टिक्स सेन्टर हो या फिजियोथैरेपी सेंटर दोनों जगह अतिआधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। पर्यटक शहर में ऐसी व्यवस्था पहली बार की गयी है। यहां सभी तरह की जांच मेडिकल कॉलेज में निर्धारित दर पर किया जाता है। उन्होंने कहा कि शायद इस तरह कि व्यवस्था बिहार में कहीं दूसरी जगह नहीं है। फिजियोथेरेपी मशीनों के अलावा यहां लेजर, माइक्रोवेव डायथर्मि, वैक्यूम मशीन, रशियन करंट, लॉन्ग वेव एवं शॉर्ट वेव डायथर्मि की भी सुविधा उपलब्ध है I

वीरायतन के महाप्रबंधक अंजनी कुमार ने यह जानकारी देते हुये बताया कि इस केंद्र के उद्घाटन से आसपास के लोगों को काफी सहुलियत होगी। अब अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन आदि जो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जांच की सुविधा रहती है। वह सभी सुविधा वीरायतन में उपलब्ध है। यह सभी जांच सरकारी रेट पर किया जाता है। उन्होंने बताया कि लेजर थेरेपी से एड़ी, घुटने आदि के दर्द से आसानी से मुक्ति मिलती है I डॉ साध्वी सम्प्रज्ञाजी ने कहा की पद्मश्री आचार्यश्री चंदना जी का यह सपना था कि शरीर में जितने भी जगह दर्द है उसकी दवा से नहीं, बल्कि योग और फिजियोथेरेपी के माध्यम से दूर किया जा सके। ऐसी सभी सुविधाएं आज वीरायतन के द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है I

महाप्रबंधक अंजनी कुमार ने बताया कि एक ही छत के नीचे यहाँ पर सरकारी दर पर सीटी- स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, टीएमटी, ओपीजी, पैथोलॉजी आदि की सभू सुविधाएं पहले से उपलब्ध है। उसका लाभ यहां की जनता उठा रही है I इस अवसर पर साध्वी साधनाजी महाराज, साध्वी श्रुतिजी महाराज, लंदन, अमेरिका और केनिया से आये लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुये।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • March 17, 2026
    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    • By TN15
    • March 17, 2026
    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    • By TN15
    • March 17, 2026
    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार