अफरीदी ने आमिर को लगाया थप्पड़, ऐसे हुआ था पाकिस्तान के स्पॉट फिक्सिंग कांड का खुलासा

28 अगस्त, 2010 को पाकिस्तान के चर्चित स्पॉट-फिक्सिंग कांड का खुलासा हुआ था, जिसने क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया. इसमें सलमान बट, मोहम्मद आमिर और मोहम्मद आसिफ का नाम आया था। ये बात एक स्टिंग ऑपरेशन से पूरी दुनिया के सामने आई, हालांकि पाकिस्तान के खिलाड़ियों को इसकी खबर पहले ही लग गई थी। अब्दुल रज्जाक ने बताया था कि जब शाहिद अफरीदी को इसके बारे में बताया गया तो उन्होंने आमिर को अपने कमरे में बुलाया. रज्जाक ने बताया कि कमरे से थप्पड़ की आवाज आई, फिर आमिर ने कबूल किया कि वह साजिश में शामिल था।

एक स्टिंग ऑपरेशन में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के एजेंट मजहर मजीद को ये कहते हुए देखा गया कि उसने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को जानबूझकर नो बॉल फेंकने के लिए पैसे दिए थे। रिपोर्ट के मुताबिक एक फिक्सिंग के लिए £150,000 की रकम तय हुई थी। इसके तहत मोहम्मद आमिर और मोहम्मद आसिफ ने जानबूझकर नो बॉल डाली थी। उन्होंने ये भी कहा कि सलमान बट, कामरान अकमल के साथ कुछ और क्रिकेटर्स भी इसमें शामिल थे।

 

इत्तेफाक से हुआ खुलासा

अब्दुल रज्जाक ने पाकिस्तान के एक टीवी शो पर कुछ समय बाद खुलासा किया था कि स्पॉट फिक्सिंग की बात उन्हें उनके दोस्त से पता चली थी, जो मोबाइल रिपेयर का काम करता था. दरअसल मजहर मजीद ने उनके पास एक खराब फोन ठीक करवाने के लिए दिया था। फोन ठीक करने के बाद उसके दोस्त ने मोबाइल में वो मैसेज पढ़ें, जो सट्टेबाजी को लेकर थे। उसने क्रिकेटर्स को ऐसे मैसेज किए थे, जिसमें लॉर्ड्स टेस्ट में स्पॉट फिक्सिंग करने का जिक्र था। दोस्त ने रज्जाक को वो मैसेज दिखाए, फिर उन्होंने शाहिद अफरीदी को इसकी जानकारी दी।

अफरीदी के थप्पड़ से रो पड़े आमिर

शाहिद अफरीदी ने इससे पहले ही टेस्ट की कप्तानी छोड़ दी थी, हालांकि वह सिमित ओवरों में पाकिस्तान के कप्तान थे। रज्जाक ने उस शो पर खुलासा किया था कि अफरीदी ने आमिर को अपने कमरे में बुलाया और कमरा बंद करके पूछताछ करने लगे। रज्जाक न बताया कि आमिर पहले सच नहीं बोल रहे थे, लेकिन फिर कमरे से थप्पड़ की आवाज आई और आमिर रो पड़े. उन्होने कथित तौर पर मान लिया कि वह इस साजिश में शामिल हैं। रज्जाक ने ये भी माना कि अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पहले कोई सख्त कदम उठा लेता तो ये विवाद इतना नहीं बढ़ता।

रज्जाक ने ये भी बताया कि तब पाकिस्तान के कुछ सीनियर खिलाड़ियों ने टीम मैनेजर को सलाह दी थी कि इन खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया जाए और ICC प्रतिबंध लगाए उससे पहले ही कार्यवाई करते हुए उन्हें वापस पाकिस्तान भेज दिया जाए. इसके बाद ICC ने सलमान बट, आमिर और आसिफ पर प्रतिबंध लगा दिया. उन्हें ब्रिटेन की अदालत ने जेल की सजा भी दी थी।

  • Related Posts

    ढाई दिन में जीती वैभव सूर्यवंशी की टीम, इस बार गेंदबाजी से किया कमाल
    • TN15TN15
    • August 25, 2026

    दलीप ट्रॉफी के पहले क्वार्टर फाइनल में ईस्ट…

    Continue reading
    उप कप्तान वैभव सूर्यवंशी की जर्सी पर नया बवाल, क्यों करना पड़ा ऐसा?
    • TN15TN15
    • August 25, 2026

    दिलीप ट्रॉफी में डेब्यू करते ही वैभव सूर्यवंशी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सत्ता से बेदखल न हुए मोदी और अमित शाह तो देश को बचाना भी हो जाएगा मुश्किल!

    • By TN15
    • August 28, 2026
    सत्ता से बेदखल न हुए मोदी और अमित शाह तो देश को बचाना भी हो जाएगा मुश्किल!

    अफरीदी ने आमिर को लगाया थप्पड़, ऐसे हुआ था पाकिस्तान के स्पॉट फिक्सिंग कांड का खुलासा

    • By TN15
    • August 28, 2026
    अफरीदी ने आमिर को लगाया थप्पड़, ऐसे हुआ था पाकिस्तान के स्पॉट फिक्सिंग कांड का खुलासा

    व्यक्ति और राष्ट्र के विकास में शिक्षा की भूमिका के बारे में डॉ. अंबेडकर के विचार

    • By TN15
    • August 28, 2026
    व्यक्ति और राष्ट्र के विकास में शिक्षा की भूमिका के बारे में डॉ. अंबेडकर के विचार

    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार

    • By TN15
    • August 27, 2026
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार

    देहरादून: 3.20 करोड़ की ठगी! फर्जी MD बनकर कंपनी को लगाया चूना

    • By TN15
    • August 27, 2026
    देहरादून: 3.20 करोड़ की ठगी! फर्जी MD बनकर कंपनी को लगाया चूना

    नेपाल की तबाही : कुदरत का कहर या अनियोजित विकास की चेतावनी?

    • By TN15
    • August 27, 2026
    नेपाल की तबाही : कुदरत का कहर या अनियोजित विकास की चेतावनी?