‘आप’ सरकार को दी नसीहत, क्या काम करती है भाजपा : अमित शाह

नई दिल्ली| राजधानी दिल्ली में एक पार्क के उद्घाटन के चलते गृहमंत्री अमित शाह ने निगम के बकाया फंड को लेकर दिल्ली सरकार पर तंज कसा। उन्होंने निगम के कामों को याद दिलाते हुए कहा, “केजरीवाल सरकार यदि सभी निगमों का 13 हजार करोड़ रुपये दे देते तो मुझे लगता है कि निगम के कार्यो में ओर ज्यादा सुधर आता ।” इससे पहले भी तीनों निगमों के महापौर लगातार दिल्ली सरकार पर निगम के बकाया फंड को लेकर कहते रहे हैं, लेकिन आज पंजाबी बाग में भारत दर्शन पार्क के उद्घाटन के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, “दिल्ली के मुख्यमंत्री को एक बात कहने आया हूं कि थोड़ी एडवरटाइज कम करके नगर निगम का बकाया चुका दीजिए, इनपर बड़ी कृपा होगी।”

उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी के लिए बहुत सारे काम किए हैं। प्रधानमंत्री के मन में देश की राजधानी कैसी हो, इसका खाका खींचा हुआ है। दिल्ली में एक ऐसी सरकार है जो काम की जगह प्रचार ज्यादा करती है, फिर भी निगम हमारे पास होने के कारण बहुत सारे काम हुए हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार ने अपने अधिकार का उपयोग करते हुए भी दिल्ली के लिए बहुत काम किए हैं, ताकि दिल्ली देश की राजधानी के अनुरूप गौरव के साथ विश्व के साथ खड़ी रह सके।

गृहमंत्री ने निगम के कार्य गिनाते हुए कहा, “अनधिकृत कॉलोनी को नियमित करना यह बहुत बड़ा कदम है। इस पूरी प्रक्रिया में हरदीप सिंह पूरी जी भी साथ जुड़े हुए थे। जितने भी फ्लाईओवर हैं, उसके नीचे पेड़-पौधे लगाकर उसका सुंदरीकरण किया गया है। 31 बंजर पड़े भूखंडों को पार्क के रूप में विकसित किया गया है।”

उन्होंने कहा, “इस देश में दो तरह की कार्य संस्कृति है, एक जो कहते हैं, वह करते हैं, चाहे दिल्ली का विकास हो, कोरोना के खिलाफ लड़ना हो, देश की सुरक्षा सुनिश्चित करनी हो, ढेर सारी नीतियों का निर्माण करना हो, नई शिक्षा नीति लाना हो आदि और दूसरी संस्कृति है, जिसमें करो या न करो एडवरटाइज दे दो, अपनी फोटो छपवा दो। दिल्ली वालों भी अब समझ आ गया है कि कौन सी कार्य संस्कृति तय करनी है।”

दक्षिणी निगम ने ‘वेस्ट टू वेल्थ’ की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए पंजाबी बाग क्षेत्र में एक बेहद आकर्षक व बेहतरीन ‘भारत दर्शन पार्क’ विकसित किया है। यह भारत का पहला ऐसा पार्क है, जिसमें स्क्रैप व वेस्ट से भारत के विभिन्न राज्यों की 22 ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्मारकों और कलाकृतियों की अनुकृतियों को सुंदर रूप में प्रदर्शित किया गया है।

Related Posts

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
  • TN15TN15
  • March 7, 2026

बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

Continue reading
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
  • TN15TN15
  • March 6, 2026

हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 10, 2026
गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

  • By TN15
  • March 10, 2026
Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

  • By TN15
  • March 10, 2026
किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

  • By TN15
  • March 10, 2026
विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

  • By TN15
  • March 10, 2026
विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच

  • By TN15
  • March 10, 2026
दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच