नोएडा में एसीआर का शातिर लुटेरा मुठभेड़ में घायल

ऋषि तिवारी
नोएडा। थाना सेक्टर-63 नोएडा में पुलिस ने एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान एनसीआर के एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। पुलिस इसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

अपर पुलिस उपायुक्त ह्रदेश कठेरिया ने बताया है कि आज सुबह को थाना सेक्टर-63 पुलिस बदमाशों की तलाश में चेकिंग कर रही थी, तभी बहलोलपुर गांव के पास एक बदमाश बाइक पर सवार होकर आता हुआ दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया।बदमाश रुकने की बजाए पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाता हुआ भागने लगा। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दीपक राय पुत्र सोमप्रकाश राय निवासी जनपद संत कबीर नगर हाल निवासी छिजारसी कॉलोनी सेक्टर-63 के पैर में लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि इसकी निशानदेही पर विभिन्न जगहों से लूटे हुए 6 मोबाइल फोन, चोरी की मोटरसाइकिल जो की घटना में प्रयुक्त होती थी, अवैध हथियार आदि बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश के ऊपर नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली के विभिन्न थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज है। उन्होंने बताया कि इस बदमाश ने एनसीआर में लूटपाट की दर्जनों वारदातें करनी स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश के पास से कुछ दिन पूर्व थाना सेक्टर-63 क्षेत्र से एक मीडिया कर्मी का लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।

  • Related Posts

    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    नोएडा । केंद्र की भाजपा सरकार की मजदूर,…

    Continue reading
    किसान सभा के नेताओं की रिहाई पर पुलिस उपायुक्त को ज्ञापन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
    • TN15TN15
    • March 2, 2026

    किसान सभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?