घर में सो रहे बुजुर्ग किसान पर एसिड अटैक, आंख की रोशनी गई

 गोपालगंज में तेजाब कांड!

 गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के जादवपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग किसान पर उसके घर में सोते समय तेज़ाब फेंक दिया गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना यादवपुर दुखहरण गांव की है, जहां पीड़ित रामेश्वर सिंह अपने घर पर आराम कर रहे थे। पीड़ित के परिवार वालों के अनुसार, दो हमलावरों ने उनके ऊपर तेज़ाब फेंक दिया और मौके से भाग गए। पीड़ित ने एक हमलावर की पहचान उदय सिंह के रूप में की है।
घटना के बाद, रामेश्वर सिंह को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर है। तेज़ाब के कारण उनकी एक आंख की रोशनी भी चली गई है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है। सदर अस्पताल में इलाज करने वाले डॉ दानिश अहमद ने बताया कि पीड़ित की हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पटना रेफर कर दिया है। उसे एक आंख से दिखाई नहीं दे रहा था।
इधर पीड़ित के बेटे, विशाल कुमार ने बताया कि उदय सिंह का उनके परिवार से लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि उदय सिंह ने पहले भी इसी विवाद के चलते उनके भाई पर तेज़ाब से हमला किया था।
घटना की सूचना मिलते ही जादवपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई