दिसंबर में हुई गणना के अनुसार भारत की थोक महंगाई घटकर 13.56 फीसदी हुई

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2021 में थोक महंगाई दर (होलसेल प्राइस इंडेक्स) गिरकर 13.56 फीसदी पर रही, जबकि नबंवर में ये आंकड़ा 14.23 फीसदी था।

विनिर्मित वस्तुओं और ईंधन की कम कीमतों ने क्रमिक (सिक्वेन्शल) आधार पर भारत की दिसंबर 2021 की थोक महंगाई दर को थोड़ा कम किया है।

हालांकि, साल-दर-साल आधार पर, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा प्रस्तुत थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) डेटा दिसंबर 2020 में तेजी से बढ़ा है, जब यह 1.95 प्रतिशत था। सरल शब्दों में कहें तो ये आंकड़े बहुत राहत देने वाले नहीं हैं, क्योंकि अब भी डब्ल्यूपीआई दोहरे अंक में ही बना हुआ है। क्योंकि दिसंबर 2020 में थोक महंगाई दर महज 1.95 फीसदी रही थी।

मंत्रालय ने बयान में कहा, दिसंबर 2021 में मुद्रास्फीति (महंगाई) की उच्च दर मुख्य रूप से इसी की तुलना में खनिज तेलों, मूल धातुओं, कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, रसायन और रासायनिक उत्पादों, खाद्य उत्पादों, कपड़ा और कागज और कागज उत्पादों आदि की कीमतों में वृद्धि के कारण है।

मंत्रालय ने दिसंबर के लिए भारत में थोक मूल्य के सूचकांक संख्या की अपनी समीक्षा में यह जानकारी दी।

बयान के अनुसार, दिसंबर, 2021 के महीने के लिए हढक में महीने दर महीने बदलाव नवंबर, 2021 की तुलना में (माइनस) 0.35 प्रतिशत रहा।

Related Posts

 1200 करोड़ का चुनावी चंदा देने वाली मेघा इंजीनियरिंग पर सीबीआई ने दर्ज किया केस 
  • TN15TN15
  • April 13, 2024

द न्यूज 15 ब्यूरो  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्‍ड…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

  • By TN15
  • March 14, 2026
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

  • By TN15
  • March 14, 2026
तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

  • By TN15
  • March 14, 2026
थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

  • By TN15
  • March 14, 2026
भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

…तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

  • By TN15
  • March 14, 2026
…तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

  • By TN15
  • March 14, 2026
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला