Site icon Thenews15.in

बीजेपी के गढ़ आप ने मारी बाजी, विसावदर विधानसभा उप चुनाव में बड़ी जीत

आम आदमी पार्टी ने गुजरात के विसावदर विधानसभा उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल की है, जो लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का गढ़ रहा है। आप के उम्मीदवार गोपाल इटालिया ने 75,906 वोटों के साथ जीत दर्ज की, जबकि भाजपा के किरीट पटेल को 58,325 वोट मिले। कांग्रेस के नितिन रणपरिया को केवल 5,491 वोटों से संतोष करना पड़ा। गोपाल इटालिया ने 17,581 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

यह सीट दिसंबर 2023 में आप विधायक भूपेंद्र भायानी के इस्तीफे और भाजपा में शामिल होने के बाद खाली हुई थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी भायानी ने इस सीट पर भाजपा के हरशद रिबड़िया को 7,063 वोटों से हराया था। इस जीत को आप की बढ़ती लोकप्रियता और गुजरात में त्रिकोणीय राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। आप की इस जीत पर पार्टी समर्थकों और नेताओं ने इसे जनता की जीत और भाजपा के लिए सबक बताया है।

Exit mobile version