आप सांसद ने राज्यसभा में स्कूली छात्रा से छेड़खानी का उठाया मुद्दा

नई दिल्ली| आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को राज्यसभा में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 17 स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ का मुद्दा उठाया।

शून्य काल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए सिंह ने कहा, “त्वरित न्याय के लिए मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाना चाहिए।”

यह मामला मेरठ का है जहां एक स्कूल की 17 छात्राओं को प्रैक्टिकल क्लास के बहाने कहीं दूर ले जाकर नशीला पदार्थ डालकर खाना खिलाया गया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को घटना का खुलासा करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी, लेकिन लड़कियों में से एक ने अपने माता-पिता से बात की जिसके बाद मामला सामने आया।

यह आरोप लगाते हुए कि पुलिस ने शुरू में शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया, सिंह ने कहा कि एसएसपी को मामले से अवगत कराने के बाद ही कार्रवाई शुरू की गई थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना 20 नवंबर की है और 4 दिसंबर को एक व्हाट्सएप मैसेज के जरिए सामने आई।

अभिभावकों ने आरोप लगाया कि लड़कियों को प्रैक्टिकल कक्षाओं के लिए स्कूल में बुलाया गया और उन्हें प्रैक्टिकल पूरा करने के लिए रात भर रुकने को कहा गया था।

Related Posts

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?
  • TN15TN15
  • March 7, 2026

7 मार्च 2026 से पूरे देश में घरेलू…

Continue reading
राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!
  • TN15TN15
  • March 6, 2026

अनुज अग्निहोत्री UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?