एक महिला ने प्यार की खातिर कर लिया एंकर का अपहरण

फिल्मों में अक्सर एक स्टोरी दिखाई जाती है कि विलेन अगर हिरोईन से प्यार करता है तो उसे पाने के लिए उसे किडनैप कर लेता है लेकिन आज जो में स्टोरी आपको बताने जा रही हुं ये स्टोरी पूरी तरह से उल्टी है क्योकि यहां एक विलेन नहीं बल्कि एक महिला ने एक शख्स को पाने के लिए उसकी ही किडनैपिंग कर ली|

क्या है मामला?

दरअसल ये मामला है हैदराबाद के उप्पल पुलिस स्टेशन इलाके का जहां किडनैपिंग की अजीबोगरीब घटना सामने आई है जहां एक महिला ने टीवी एंकर प्रणव सिस्ता को किडनैप कर लिया हैदराबाद के राचकोंडा पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में उप्पल पुलिस ने टीवी चैनल के एंकर प्रणव सिस्ता के किडनैपिंग के आरोप में महिला भोगिरेड्डी तृष्णा नाम की महिला को गिरफ्तार किया है|

कौन हैं प्रणव और तृष्णा?

पुलिस के अनुसार, भोगिरेड्डी तृष्णा नामक एक यंग बिजनेस वुमन हैं जो डिजिटल मार्केटिंग चलाती हैं तृष्णा का दो साल पहले भारत मैट्रिमोनी के माध्यम से चैतन्या नाम के एक लड़के से मिली थी जो अपनी डीपी पर प्रणव का फोटो इस्तेमाल कर रहा था प्रणव की बात करे तो वो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और शौक के लिए एक म्यूजिक चैनल में एंकरिंग करता है और तृष्णा चैतन्या को प्रणव समझ कर ही पसंद करने लगी थी, लेकिन फिर बाद में तृष्णा को पता चला कि चैतन्या ने प्रणव का प्रोफाइल फोटो लगा रखा है, जिसके बाद तृष्णा ने प्रणव से मिलकर उसे सारी सच्चाई बताई फिर दोनों ने पुलिस स्टेशन में इसकी साइबर क्राइम विभाग में शिकायत भी दर्ज कराई थी

प्रणव की प्रोफाइल आ गई पसंद

बतादें कि डिजिटल मार्केटिंग कंपनी चलाने वाली तृष्णा प्रणव की प्रोफाइल देख कर उसको पंसद करने लगी थी और वह चैतन्या को छोड़कर प्रणव से नजदीकी बढ़ाना चाहती थी तृष्णा ने ये ठान लिया था कि अब अगर शादी करेगी तो बस प्रणव से ही इसके बाद तृष्णा ने एंकर प्रणव को हमेशा के लिए अपना बनाने के लिए एक फैसला लिया प्रणव की किडनैपिंग करने का जिसके के लिए उसने पूरी एक प्लेनिंग बनाई तृष्णा ने प्रणव के कार में जीपीएस ट्रैकर लगा रखा था, जिससे वो प्रणव की हर एक जानकारी जुटा रही थी वही उसे अपना बनाने के लिए तृष्णा फोन पर भी बात करती थी, मगर प्रणव उसको बिल्कुल भी पसंद नहीं करता था लेकिन तृष्णा को ये अच्छा नहीं लगा और उसने फैसला कर लिया प्रणव की किडनैपिंग का

किडनैपिंग कर के प्रणव पर बनाया शादी का दबाव

जानकारी के अनुसार 10 फरवरी को तृष्णा ने आधी रात को चार अन्य लोगों के साथ मिलकर प्रणव के कार को रोक कर उसे किडनैप कर लिया प्रणव की किडनैपिंग के बाद तृष्णा ने उसे पूरी रात एक कमरे में रखा इस दौरान उसकी पिटाई भी की और उसे शादी करने के लिए मजबूर किया हालांकि, 11 फरवरी को प्रणव जैसे तैसे तृष्णा की कैद से फरार हो गया और खुद को तृष्णा के चंगुल से खुद को बचा पाया| वही इसके बाद पीड़ित प्रणव ने उप्पल पुलिस से संपर्क कर अपने साथ घटी सारी घटना पुलिस को बताई और तृष्णा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई प्रणव के शिकायत के बाद पुलिस जांच पड़ताल कर आरोपी तृष्णा को तो गिरफ्तार कर लिया है जिसके बाद तृष्णा को रिमांड पर भेज दिया गया है वही पुलिस बाकी के चार लोगों की तलाश कर रही है|

लेखन: शिवानी मांगवानी
  • Related Posts

    लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पारिवारिक…

    Continue reading
    प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    नलगोंडा जिले में प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल रूपा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

    • By TN15
    • September 4, 2026
    बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

    श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

    • By TN15
    • September 4, 2026
    श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

    प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की

    • By TN15
    • September 4, 2026
    प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की

    स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, बुलंदशहर से लिया हिरासत में 

    • By TN15
    • September 4, 2026
    स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, बुलंदशहर से लिया हिरासत में 

    CJP के आशुतोष रांका ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?

    • By TN15
    • September 4, 2026
    CJP के आशुतोष रांका ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार

    • By TN15
    • September 4, 2026
    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार