शादी से अफेयर तक
काजल की शादी 2017 में अनिल कुमार से हुई थी। अनिल एक साधारण मजदूर था जो परिवार का पालन-पोषण करने में जुटा रहता था। दंपति के तीन बच्चे दो बेटियां और एक बेटा हैं। लेकिन शादी के कुछ साल बाद ही काजल का मन डोल गया। दो साल पहले उसकी मुलाकात आकाश नाम के एक युवक से हुई, जो उसी गांव का था। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और जल्द ही अफेयर हो गया।
हत्या का खौफनाक प्लान: नशे की गोलियां, दुपट्टा और नहर
काजल ने खुद ही हत्या की मास्टरमाइंड की भूमिका निभाई। आकाश ने उसके लिए नींद की 6 नशीली गोलियां (स्लीपिंग पिल्स) मंगाईं। 7 नवंबर की रात को काजल ने अनिल को खाने में मिलाकर ये गोलियां खिला दीं। अनिल बेहोश हो गया। फिर काजल ने दुपट्टे से उसका गला घोट दिया।
हत्या के बाद आकाश और उसके दोस्त बादल को बुलाया गया। तीनों ने मिलकर अनिल का शव एक कार में लादा और गंग नहर के पास ले गए। वहां शव को नहर में फेंक दिया गया। पुलिस के अनुसार, अनिल को जिंदा ही नहर में फेंका गया था, लेकिन नशे और घुटन से उसकी मौत हो चुकी थी। पूरी साजिश काजल ने रची थी, जो प्रेमी के साथ नई जिंदगी की ख्वाहिश में अंधी हो चुकी थी।








