आरा मशीनों का औचक निरीक्षण किया गया

अनुज कुमार शर्मा ब्यूरो

बिजनौर। श्री रोबिन चौधरी ग्राम मौहल्लरपुर, बिजनौर द्वारा खालिद, तालिब, आबिद पुत्र ताहिर आदि के खिलाफ जनपद में संचालित आरा मशीन, प्लाई फैक्ट्री, फर्नीचर शोरूम, मार्बल शोरूम, हार्डवेयर शोरूम संबंधी अवैध कारोबार एवं सरकारी भूमि पर अतिक्रमण संबंधी शिकायत के संदर्भ में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को जांच सौंप गई है। उक्त जांच के संदर्भ में अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के निर्देश अनुसार उप जिलाधिकारी (न्यायिक) बिजनौर द्वारा संबंधित व्यक्ति की कस्बा बिजनौर के मछली बाजार, निकट काली मंदिर, चांदपुर रोड पर स्थित आरा मशीनों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में आरा मशीन संचालन के लिए आवश्यक अभिलेख अधूरे पाए गए, जिसके दृष्टिगत इन संचालित आरा मशीनों में अनियमितता की संभावना के आलोक में विस्तृत जांच के लिए प्रभागीय निदेशक, बिजनौर को निर्देशित किया गया है कि वह अपने विभागीय नियमों के परिपेक्ष में इन आरा मशीनों की जांच सुनिश्चित करें।
इसी क्रम में कस्बा बिजनौर के मोहल्ला चाहशीरीं बिजनौर में कब्रिस्तान पर अवैध कब्जे की संदर्भ में उप जिलाधिकारी (न्यायिक) द्वारा क्षेत्रीय लेखपाल के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्थलीय निरीक्षण के समय प्रश्नगत कब्रिस्तान पर वकार पुत्र दिलावर, गौस मुहम्मद पुत्र अब्दुल वाहीद, सुल्तान पुत्र फैजान, राहत पुत्र इकरामुद्दीन नामक व्यक्तियों का कब्जा पाया गया। प्रथम दृष्टया में यह भूमि कब्रिस्तान की प्रतीत होती है। इस तथ्य की पुष्टि के लिए अभिलेखीय/ स्थलीय पैमाइश जांच के लिए तहसीलदार बिजनौर को निर्देशित किया गया कि वह अपनी जांच दो दिनों के भीतर करना सुनिश्चित करें ताकि अवैध कब्जों के संबंध में सक्षम नियमों/अधिनियमों के अंतर्गत कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

  • Related Posts

    वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    वंदे मातरम का पूरे छंद गाए जाने को…

    Continue reading
    हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
    • TN15TN15
    • August 17, 2026

    हरियाणा में अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

    वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

    • By TN15
    • August 18, 2026
    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

    CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- ‘हम कमेटी बना रहे’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- ‘हम कमेटी बना रहे’

    राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?

    • By TN15
    • August 18, 2026
    राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?

    वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!

    • By TN15
    • August 18, 2026
    वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!