समाजवादी समागम आपको कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना के ऐतिहासिक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक वैचारिक गोष्ठी में सादर आमंत्रित करता है। 17 मई 1934 को पटना के अंजुमन इस्लामिया हॉल में समाजवादी आंदोलन की विभिन्न धाराओं के प्रतिनिधियों ने कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना की थी, जिसकी राजनीति ने भारत को स्वतंत्रता प्राप्त करने में मदद की और समानता, स्वतंत्रता तथा न्याय के आदर्शों को सींचा। उन आदर्शों और उन प्रेरणाओं को एक बार फिर स्मरण करें तथा वर्तमान भारत को भी एक लोकतांत्रिक, समाजवादी और संप्रभु गणराज्य बनाने की साधना करें।
17 को वैचारिक गोष्ठी आयोजित होगी

