महिलाओं की आवाज़ को मिला मंच

सरकारी योजनाओं की जानकारी, सुझावों का दस्तावेजीकरण और नीति निर्माण की दिशा में उठाया कदम

मुजफ्फरपुर। ब्यूरो।

मुजफ्फरपुर जिले के सभी 16 प्रखंडों में सोमवार को ‘महिला संवाद कार्यक्रम’ के तहत संवाद रथ के माध्यम से 32 ग्राम संगठनों में महिला संवाद का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में 7500 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया और अपनी आवाज को बुलंद किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक ग्राम संगठन में एक 45 मिनट का वीडियो दिखाया गया, जिसमें बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं जैसे आरक्षण, साइकिल योजना, पोषाक योजना, जीविका समूह, और अन्य सरकारी पहलों की जानकारी दी गई। ऑडियो-विज़ुअल माध्यम से महिलाओं को योजनाओं के लाभ और उनके सामाजिक प्रभाव से अवगत कराया गया।

महिला संवाद का मुख्य उद्देश्य न केवल महिलाओं को सरकारी योजनाओं से परिचित कराना है, बल्कि उनके अनुभव, सुझाव और सरकार से अपेक्षाओं को जानना भी है। संवाद के दौरान महिलाओं को खुला मंच प्रदान किया गया जहाँ उन्होंने अपनी समस्याएँ और मांगें बेझिझक रखीं। इन बातों को उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मियों द्वारा संकलित किया गया।

जिन सुझावों का समाधान जिला स्तर पर संभव है, उन्हें तुरंत कार्रवाई में लाया जाएगा, जबकि नीति से जुड़े मुद्दों को राज्य सरकार तक भेजा जाएगा।

महिलाओं में दिखा उत्साह
ग्राम स्तर पर हो रहे इस संवाद कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। उन्होंने अपने जीवन में योजनाओं से आए बदलावों को साझा किया और उम्मीद जताई कि सरकार उनकी आवाज को गंभीरता से लेगी।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच के बीच बड़ी खबर, दान के पैसों की गिनती करने वाली टीम बदली

    • By TN15
    • June 22, 2026
    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच के बीच बड़ी खबर, दान के पैसों की गिनती करने वाली टीम बदली

    श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) ने मनाया योग दिवस

    • By TN15
    • June 22, 2026
    श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) ने मनाया योग दिवस

    लाहौर किला जेल में हठयोग!

    • By TN15
    • June 22, 2026
    लाहौर किला जेल में हठयोग!

    बाबा जी आए, बाबा जी जाएं

    • By TN15
    • June 22, 2026
    बाबा जी आए, बाबा जी जाएं

    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    • By TN15
    • June 20, 2026
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश