Site icon Thenews15.in

मध्य प्रदेश के इंदौर में भीषण आग, धधका इलेक्ट्रिक गाड़ियों का शोरूम, कई गाड़ियां जलकर खाक

मध्य प्रदेश के इंदौर में स्कीम नंबर 136 स्थित एक बहुमंजिला इमारत के बेसमेंट में शुक्रवार सुबह भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। बेसमेंट में ई-व्हीकल शोरूम होने के कारण आग तेजी से फैल गई और कई ई-रिक्शा व अन्य इलेक्ट्रॉनिक वाहन जलकर खाक हो गए। आग से उठे घने धुएं और लपटों के चलते पास की इमारतों में रहने वाले लोग भी प्रभावित हुए. धुएं के कारण दम घुटने की स्थिति बन गई, जिसके चलते फायर ब्रिगेड ने दोनों इमारतों के बीच सीढ़ी लगाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। ऊपरी मंजिलों पर फंसे छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
सूचना मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 14 हजार लीटर पानी की मदद से लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और समय रहते की गई कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

Exit mobile version