भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

भोजपुर/आरा : आरा शहर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जन्म जयंती के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ श्री शांतिनाथ जैन मंदिर से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

इस पावन अवसर पर श्री मैना सुंदर भवन ट्रस्ट द्वारा शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए ठंडा पेय पदार्थ की व्यवस्था की गई थी। भगवान महावीर के संदेशों से जुड़े भजनों और गीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

धर्मशाला प्रभारी दीपक प्रकाश जैन ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी के दो प्रमुख संदेश “जियो और जीने दो” तथा “अहिंसा परमो धर्म” आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को भजनों के माध्यम से भगवान महावीर के उपदेशों की महत्ता समझाई।

रथ यात्रा के दौरान भगवान की झांकी सजाई गई थी, जिस पर सजे इंद्र और इंद्राणी की आरती की जा रही थी। रथ को सिद्ध विजय जैन, अरिहंत विजय जैन, बिभू जैन सहित कई श्रद्धालु खींच रहे थे। शोभायात्रा में बैंड-बाजे, घोड़े और ऊँट भी आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा के दौरान आरा की गलियां भगवान महावीर के जयकारों और भक्ति रस से गूंज उठीं।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    • By TN15
    • March 19, 2026
    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    • By TN15
    • March 19, 2026
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा