पार्क की दुनिया का नजारा कुछ अलग सा

 

घूमने क्या जाने लगे प्रातः पार्क में
न जाने कितने लोग मिलने लगे
सभी अपनी अपनी धुन में मस्त

कोई सीधा कोई टेढ़ा….
अपने शरीर को मरोड़ रहा

शुरू में आंख मिलाना भी संभव ना था
जिनसे फिर धीरे-धीरे मिलने लगे हाथ

हाथ क्या मिले दिल भी मिलने लगे
कुछ तो फोन पर भी बतियाने लगे
फिर धीरे धीरे संवाद होने लगा

अधिकांश व्यक्तियों का आना तो
डॉक्टर की सलाह पर था

न जाने कितने लोग सुनाने लगे
अपनी अपनी व्यथा

सब धीरे-धीरे अपनी जोड़ी बनाने लगे
अपनी दिनचर्या बताने लगे

कोई योगा कर रहा तो कोई कसरत
कोई जिम पर ही अपना शौक पूरा कर रहा

कुछ नहीं तो मोबाइल पर व्यस्त रहने लगा
कोई गाना सुना रहा तो कोई गाना सुन रहा

दोनों ही अपनी मस्ती में मस्त रहने लगे

कहीं कोई बैडमिंटन खेल रहा तो कहीं कोई
कहीं पेड़ पर चढ़कर अपना शौक पूरा कर रहा

यहां तक कोई म्यूजिक की थाप नाच रहा

लगने लगी प्रातःकालीन अलग सी दुनिया
कोई नज़रें मिलाता तो कोई नजरे छुपाता

यहां तक कोई तो चाय पर बुलाता
या कोई मीठे नीम की पत्ती खिलाता

अलग सा ही नजारा इस दुनिया का

कुछ तो हेलो या राम राम
कर ही निकल जाते हैं

या अपने मित्र साथी की तलाश में
यूं भ्रमण कर के निकल जाते

कुछ कुछ नजारे तो ऐसे भी देखे
जिसका वर्णन करना उचित नहीं

कोई हसरत भरी निगाहों से देखता
तो कोई अजनबी बनकर निकल जाता

बाहर सुरक्षा का पूरा चौकस प्रबंध
अंदर मस्ती का पूरा आलम

कोई माली की चिंता करता
कोई माली को सुना कर निकल जाता

सबकी दुनिया देख कर
यह मस्त मौला
हर हाल में मस्त रहने लगा

राकेश जाखेटिया मस्तमौला

  • Related Posts

    प्रकृति ही हमारी शान है ..
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    प्रकृति का अपना ही स्वरूप है अपना ही…

    Continue reading
     तख्तापलट की आहट …
    • TN15TN15
    • August 3, 2026

    संसद की दीवारों से कैसी सुगबुगाहट है ..…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट और आरक्षण में वोटबैंक की राजनीति तलाश रही बीजेपी!

    • By TN15
    • August 22, 2026
    यूजीसी एक्ट और आरक्षण में वोटबैंक की राजनीति तलाश रही बीजेपी!

    सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल

    • By TN15
    • August 22, 2026
    सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल

    विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील

    • By TN15
    • August 22, 2026
    विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील

    राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

    • By TN15
    • August 21, 2026
    राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’

    • By TN15
    • August 21, 2026
    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’

    नागपुर और दिल्ली के बीच खिंची तलवारें ?

    • By TN15
    • August 21, 2026
    नागपुर और दिल्ली के बीच खिंची तलवारें ?