Site icon Thenews15.in

बांग्ला नववर्ष के उपलक्ष्य पर आसनसोल में रंगा-रंग शोभा यात्रा निकाली गई

आसनसोल :(संवाददाता अनूप जोशी) बांग्ला नव वर्ष के उपलक्ष पर रविवार आसनसोल उत्सव कमेटी की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।राज्य मंत्री मलय घटक के नेतृत्व में शोभा यात्रा आसनसोल चर्च मोड़ से जीटी रोड पर आगे बढ़ा और राहालेन म्यूनिसिपल पार्क में जाकर समाप्त हुआ। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये।मंत्री मलय घटक ने राज्यवासियों को बांग्ला नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम में मंत्री के अलावा पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष सह पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर अभिजीत घटक, एमएमआईसी इंद्राणी मिश्रा, बोरो चेयरमैन, पार्षद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।इस शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षन था महिला ढाक शोभा यात्रा में ढाक बजाते महिला व पुरुष आकर्षण का मुख्य केंद्र थे। इस यात्रा में महिलाएं नृत्य करती हुई चल रही थी और युवा-युवतियों ने नृत्य प्रस्तुत किये जो लोगों के मन मोह रहे थे।बांग्ला नव वर्ष के उपलक्ष्य में बंगाली समुदाय के लोगों में हर्षो उल्लास का माहौल देखा गया।

Exit mobile version