चेंबर कॉमर्स की महिला शाखा और अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के संयुक्त प्रयास से एक रक्तदान शिविर का आयोजन…

अनुप जोशी

रानीगंज । रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स सभागार में आज रानीगंज चेंबर कॉमर्स की महिला शाखा और अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के संयुक्त प्रयास से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यहां पर 50 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया था इस मौके पर यहां आसनसोल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम आई थी इसके अलावा यहां रक्तदान आंदोलन के अगुआ प्रवीर धर भी विशेष रूप से मौजूद थे। इनके अलावा यहां आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी,रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खैतान,उपाध्यक्ष प्रदीप बाजोरिया,पूजा भट्टड बिंदु भगत अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
वहीं रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स की महिला शाखा की तरफ से सीए रूबी गाड़ीवाला चेयर पर्सन वाणी खेतान,शाश्वती चटर्जी,जॉइंट चेयरपर्सन आशा तोडानी,रानीगंज ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खेतान सचिव अरुमय कुंडू,मनोज केसरी,समजसेवी आर पी खैतान,रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के महिला शाखा के सलाहकार अरुण भरतीया आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम मे आए हुए अतिथियों को उत्तरी पहनाकर फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान विधायक तापस बनर्जी ने कहा की वह सराहनीय है क्योंकि रक्तदान से बड़ा दान नहीं होता आप किसी को सब कुछ दे सकते हैं धन दौलत कपड़ा आदि लेकिन रक्त कृत्रिम तरीके से बनाया नहीं जा सकता इंसान को ही किसी दूसरे इंसान को यह देना पड़ता है और एक बोतल रक्त की कीमत क्या होती है यह उनको पता है जिनके घर में किसी को हादसा हुआ है या कोई गंभीर रूप से बीमार है उन्होंने सभी से आगे आकर रक्तदान करने का आव्हान किया।
वही अमरनाथ चटर्जी ने हर अस्पताल अभी रक्त की कमी को झेल रहा है। रक्तदान को लेकर हमारे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार रक्तदान किया अपील कर रही है। उनका कहना है कि हर मोहल्ले,हर गांव,हर शहर में रक्तदान शिविर लगाना चाहिए। जिस किसी को भी रक्त की जरूरत पड़े तो उसे रक्त मिल जाए। रक्त नहीं मिलने से कई लोगों की जान चली जाती है।
रूबी गाड़ीवाला ओर अंजु सतनालिका ने बताया कि जिन लोग अभी तक रक्तदान नहीं किया है वह लोगों को आग्रह किया कि आप सभी रक्तदान कीजिए डरिए मत रक्तदान देने से कोई डरने की बात नहीं है,रक्त दान देने से हमारा शरीर का रक्त सर्कुलर चेंज होता है के जिसके बजह से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।
उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से किसी को कोई नुकसान नहीं होता परंतु फायदा ही होता है उन्होंने कहा कि रक्त की एक यूनिट से 3 लोगों की जान बचाई जा सकती है। उनको पूरी उम्मीद है कि आने वाले समय में रानीगंज में और भी इस तरह के आयोजन होंगे।

  • Related Posts

    पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?
    • TN15TN15
    • November 24, 2026

    पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले…

    Continue reading
    सिंगरौली में बारिश का कहर खेतों में रखी धान की फसल अंकुरित किसानों की बढ़ी चिंता फसल नुकसानी का सर्वे कराए सरकार.. शिव सिंह
    • TN15TN15
    • November 23, 2026

    सिंगरौली । चक्रवात के कारण सिंगरौली जिले में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

    • By TN15
    • November 25, 2026
    अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

    Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

    • By TN15
    • November 25, 2026
    Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

    • By TN15
    • November 25, 2026
    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    • By TN15
    • November 25, 2026
    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि

    • By TN15
    • November 25, 2026
    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि

    25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

    • By TN15
    • November 24, 2026
    25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …