दिल्ली में चलेगा 20 दिन का व्यापक सफाई अभियान

एलजी के साथ बैठक में सभी विभागों को मिले निर्देश

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने गुरूवार को सचिवालय में एक प्रेस कॉफ्रेस किया गया और पहली बार दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार के तहत एलजी के साथ पहली मीटिंग किया गया। दिल्ली सरकार के सभी विभागों के अधिकारी, डीडीए के अधिकारी, सभी जिलों के डीएम और डीसीपी मौजूद रहे है। जिसमें दिल्ली में अब बड़े स्तर पर एक सफाई अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया गया। जिसमें सभी विभाग और एजेंसियां इसमें मिलकर काम करेंगी। सभी निगम ज़ोन के डीसी और डीएम को अपने अपने इलाके की जिम्मेदारी दिया गया है और सभी की जवाबदेही तय की गई है कि 20 दिन का दिल्ली में एक व्यापक सफाई अभियान चलाया जाएगा।

 

2 मई 2025 शुक्रवार से चलाया जाएगा अभियान :सीएम

 

बता दे कि सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यह अभियान शुक्रवार से शुरू किया जाएगा और 20 दिन का यह अभियान वर्षों के लंबित काम को पूरा करेगा, यह पीएम मोदी के विजन को पूरा करेगा। दिल्ली की जनता को यह जरूर महसूस होगा कि उन्होंने अपने बटन की ताकत से जो ट्रिपल इंजन की सरकार बनाई है वह काम कर रही है। दिल्ली में कचरे के सेग्रीगेशन का काम व्यापक स्तर पर शुरू होगा, अधिकारियों को भी एसी कमरों से निकलकर अब क्षेत्र में दौरा करना ही होगा।

 

हर सड़क पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा

 

बता दे कि सीएम रेखा गुप्ता ने बताया है कि दिल्ली का हर एक कोना हर एक सड़क पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और हर विभाग के अधिकारी की जिम्मेदारी तय की गई है। सेफ्टी में अगर लेप्स होता है तो डीसीपी की जिम्मेदारी होगी। हमने दिशा निर्देश दिए हैं कि दिन में दो बार सफाई सुबह 8 बजे और फिर शाम को सफाई किया जाएगा। दो बार दिल्ली में सफाई अभियान चलाया जाएगा ताकि पूरा शहर दिल्ली सुंदर दिखे और लोगों को फर्क दिखाई दे।

 

भाजपा सरकार बनते दिख रहा है सफाई का फर्क

 

बता दे कि सीएम रेखा गुप्ता का कहना है कि दिल्ली में जिस दिन से सरकार हमारी बनी है सभी को फर्क दिख रहा है कि लोग अपने आप जागरूक हो रहे हैं। दिल्ली बदल रही है, बदली हुई दिल्ली एक सुंदर दिल्ली विकसित दिल्ली की ओर प्रस्थान कर रही है। जिसमें हर एक प्रॉब्लम चाहे एयर पॉल्यूशन हो, यमुना की सफाई हो, टूटी सड़कें हो सब ठीक होनी चाहिए। हरी भरी ग्रीनरी दिल्ली में दिखनी चाहिए। हर विधायक मंत्री अपनी जिम्मेदारी को निभाएगा।

 

सभी की जिम्मेदारी है : सीएम रेखा गुप्ता

 

सीएम ने कहा है कि बेहतर दिल्ली और सुंदर दिल्ली बनाने का हमारा लक्ष्य है जो कि दिल्ली में कहीं भी अतिक्रमण नहीं होगा। कहीं भी कूड़ा कचरा नहीं रहेगा, किसी भी प्रकार की दीवारों पर पोस्टर राइटिंग नहीं होगी, जो यह काम करेंगे उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही धार्मिक स्थल और बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग खत्म करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    पुलिस कमिश्नर के ठोस आश्वासन के बाद वार्ता संपन्न होने तक किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन स्थगित
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    किसानों की गिरफ्तारी के बाद जेल से ही…

    Continue reading
    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज
    • TN15TN15
    • August 17, 2026

    ग्रेटर नोएडा । किसान संघर्ष मोर्चा, गौतम बुद्ध नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

    • By TN15
    • August 18, 2026
    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

    CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- ‘हम कमेटी बना रहे’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- ‘हम कमेटी बना रहे’

    राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?

    • By TN15
    • August 18, 2026
    राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?

    वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!

    • By TN15
    • August 18, 2026
    वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!

    भारतीय सोशलिस्ट मंच के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन

    • By TN15
    • August 18, 2026
    भारतीय सोशलिस्ट मंच के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन

    पुलिस कमिश्नर के ठोस आश्वासन के बाद वार्ता संपन्न होने तक किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन स्थगित

    • By TN15
    • August 18, 2026
    पुलिस कमिश्नर के ठोस आश्वासन के बाद वार्ता संपन्न होने तक किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन स्थगित