सपा मजदूर सभा का प्रदेश सचिव बनने पर सन्नी गुर्जर का भव्य स्वागत 

द न्यूज 15 

नोएडा। गांव झुंडपुरा स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने सन्नी गुर्जर को मजदूर सभा  एक प्रदेश सचिव बनाये जाने जोरदार स्वागत सम्मान किया। उम्मीद व्यक्त की गई कि सन्नी गुर्जर समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की नीतियों पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के हाथों को मजबूत करेंगे और पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करेंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता देवेन्द्र अवाना ने कहा भाजपा सरकार में जनता त्राहि-त्राहि कर रही है महंगाई  चरम सीमा पार कर चुकी है। डीजल, पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। इस मौके पर नोएडा विधानसभा अध्यक्ष  देवेन्द्र गुर्जर   ने कहा की भाजपा के संकल्प पत्र में टेबलेट स्मार्ट फोन लैपटॉप नौजवानों को सालाना 18 करोड रोजगार देगी। 15 लाख सभी के खातों में आयेंगे किसानो की आय दोगुनी होगी,  सभी वादे झूठे साबित हुए करोना कैसे भूल जायेगा। वो गंगा में तैरती लाशों को कोन भूल जायेगा, नौटबंदी, महंगाई की मार झेल रही है।  जनता प्रदेश में बदलाव चाहती है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी सबको न्याय मिलेगा।
समाजवादी पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का संकल्प लिया।  इस मौके पर रामवीर यादव प्रदेश सचिव ने कहा की किसानों की आवाज को दबाया जा रहा है। यह सरासर भाजपा सरकार की नाकामी है। सरकार किसानों की जायज मांगों को दबाने का काम कर रही है। यह सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। जनता का विश्वास खो चुकी है। सरकार में आम लोगों का मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है।

 इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष कर्मवीर अवाना ने कहा कि सरकार पूंजीपति और धन्ना सेठों के इशारे पर किसान और मजदूरों का शोषण कर रही है। किसान मजदूर नौजवान आज सड़कों पर आंदोलन करने के लिए मजबूर हैं। तानाशाही सरकार अपनी मनमानी पर उतारू है।
मजदूर सभा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव सन्नी गुर्जर ने कहा कि  भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। जनता का विश्वास खो चुकी है।  सरकार में आम लोगों का मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है।  इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव ने नरेन्द्र शर्मा कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से जनता परेशान है।  किसान मजदूर नौजवान आज सड़कों पर आंदोलन करने के लिए मजबूर हैं।  तानाशाही सरकार अपनी मनमानी पर उतारू है।
इस मौके पर वरिष्ठ नेता देवेन्द्र अवाना, देवेन्द्र गुर्जर अध्यक्ष नोएडा विधानसभा, रामवीर यादव प्रदेश सचिव,  कर्मवीर अवाना उपाध्यक्ष नोएडा विधानसभा नरेन्द्र शर्मा राष्ट्रीय सचिव  विक्की तंवर आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

गिझौड़ में नोएडा प्राधिकरण की भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, ध्वस्तीकरण की मांग
  • TN15TN15
  • October 19, 2026

नोएडा। सेक्टर-53 के अंतर्गत ग्राम गिझौड़ में नोएडा…

Continue reading
गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर निर्णायक कार्रवाई करे सरकार : सीटू
  • TN15TN15
  • October 17, 2026

अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस पर गंगेश्वर दत्त शर्मा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!

  • By TN15
  • October 19, 2026
मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!

भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

  • By TN15
  • October 19, 2026
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

 चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

  • By TN15
  • October 19, 2026
 चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

  • By TN15
  • October 19, 2026
मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

  • By TN15
  • October 19, 2026
तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत

  • By TN15
  • October 19, 2026
Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत