जाट पंचायत पर दर्ज हुई एफआइआर, दूसरी जाति में शादी करने पर 13 कपल का कर दिया था सामाजिक बहिष्कार

द न्यूज 15 

मुंबई।  महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक जाट पंचायत के छह सदस्यों के खिलाफ कथित तौर पर अंतरजातीय विवाह के लिए कम से कम 13 जोड़ों के सामाजिक बहिष्कार का आदेश देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घुमंतू जनजाति नंदीवाले समुदाय की जाट पंचायत ने नौ जनवरी को सांगली के पलुस में हुई अपनी बैठक में सामाजिक बहिष्कार का ताजा आदेश दिया था।
इस मामले में पीड़ितों और शिकायतकर्ता में से एक व्यक्ति ने कहा कि इन 13 जोड़ों की शादी साल पहले जिले के अलग-अलग हिस्सों में हुई थी। पलुस थाने के इंस्पेक्टर विकास जाधव ने कहा, “हमने जाट पंचायत के छह सदस्यों के खिलाफ 13 जोड़ों का उनके समुदाय से बाहर शादी करने पर कथित तौर पर सामाजिक बहिष्कार करने का मामला दर्ज किया है।”
इस संबंध में एक शिकायत प्रकाश भोसले (42) ने दर्ज कराई थी, जिन्होंने कहा था कि उन्होंने खुद 2007 में अंतर्जातीय विवाह किया था, जिसके बाद उन्हें जाट पंचायत द्वारा समुदाय से बहिष्कृत कर दिया गया था। उन्होंने कहा, “हमारे समुदाय से मेरे जैसे कई पीड़ित हैं, जिन्हें जाति से बाहर शादी करने के लिए बहिष्कार किया गया था। पिछले साल दिसंबर में, कराड (सतारा जिले में) समुदाय के कुछ सदस्यों द्वारा एक बैठक बुलाई गई थी, जिसमें यह निर्णय लिया गया था कि इन जोड़ों को फिर से समुदाय का हिस्सा बनने दिया जाना चाहिए। मैं उस बैठक में मौजूद था।”
भोसले ने कहा कि, बाद में कुछ सदस्यों ने इस फैसले पर आपत्ति जताई और 9 जनवरी को पलुस में एक बैठक बुलाई, जिसमें यह बताया गया कि इन जोड़ों को समुदाय में वापस नहीं ले जाया जा सकता है। उन्होंने कहा, “इसके बाद हमने अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति से संपर्क किया और उनकी मदद से जाट पंचायत के छह सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई।” इंस्पेक्टर जाधव ने कहा कि छह लोगों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और महाराष्ट्र सामाजिक बहिष्कार (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2016 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

Related Posts

जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े
  • TN15TN15
  • August 6, 2026

जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को कश्मीर घाटी के शोपियां…

Continue reading
एक्ट्रेस त्रिषा पर कमेंट को लेकर भारी बवाल, हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन
  • TN15TN15
  • August 4, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय की करीबी मित्र एक्ट्रेस…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

AI Jobs Layoffs: भारत के लिए मौका, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट; अमीर देशों में AI से नौकरी जाने का खतरा 3 गुना

  • By TN15
  • August 6, 2026
AI Jobs Layoffs: भारत के लिए मौका, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट; अमीर देशों में AI से नौकरी जाने का खतरा 3 गुना

क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार

  • By TN15
  • August 6, 2026
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार

जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े

  • By TN15
  • August 6, 2026
जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े

सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?

  • By TN15
  • August 6, 2026
सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?

तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला

  • By TN15
  • August 6, 2026
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला

9 अगस्‍त, 1942 : महात्मा गांधी का ऐलान, ‘करो या मरो’ ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन में सोशलिस्‍टों की भागीदारी!

  • By TN15
  • August 6, 2026
9 अगस्‍त, 1942 : महात्मा गांधी का ऐलान, ‘करो या मरो’ ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन में सोशलिस्‍टों की भागीदारी!