जेल में बंद पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की बेटी ऐश्वर्या ने प्रियंका गाँधी के उम्मीदवारों पर उठाया सवाल

द न्यूज़ 15
कानपुर (उत्तर प्रदेश)| दुष्कर्म मामले के दोषी पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर की बेटी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने गुरुवार को उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां आशा सिंह को विधानसभा चुनाव में टिकट दिया है। इस विषय पर सेंगर की बेटी ऐश्वर्या सिंह सेंगर ने शनिवार शाम को एक वीडियो अपलोड किया है।

वीडियो ऐश्वर्या ने कहा कि “मैं एक लड़की हूं, सच को सबके सामने लाने के लिए लड़ भी सकती हूं। प्रियंका गांधी राजनीतिक दृष्टिकोण से उठाया गया यह कदम शायद आपको सही लगे, लेकिन समाज और नैतिकता का धर्म आपको कभी माफ नहीं करेगा।”

ऐश्वर्या आगे कहती हैं, “जिन्हें आपने टिकट दिया है, उन पर फर्जी टीसी बनाने के आरोप में आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनकी जमानत भी खारिज हो चुकी है। उन्नाव में जिस परिवार को आपने टिकट दिया है उसके खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं। जब मेरी मां को टिकट दिया गया तो आपकी पार्टी को सभी धर्म और अधर्म याद आ गए, लेकिन इस मामले में आपको सच्चाई नहीं दिख रही है। इन लोगों ने तीन बार अपराध का समय बदला और मेरे पिता की लोकेशन उनके उन्नाव कार्यालय से 17 किलोमीटर दूर थी। मेरे पिता भी नार्को टेस्ट के लिए तैयार थे, लेकिन इन लोगों ने मना कर दिया।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं आज भी कह रही हूं कि अगर मेरे पिता के पास एक भी सबूत है या अगर उन्होंने इन लोगों के साथ गलत किया है, तो मेरे पूरे परिवार को फांसी पर लटका दिया जाना चाहिए।”

ऐश्वर्या ने प्रियंका को यह भी याद दिलाया कि आपके भाई पर भी इसी तरह के आरोप लग रहे हैं।

उन्होंने कहा, “मेरा उन्नाव ऐसी राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगा जो एक परिवार को तबाह कर दे। इसका नतीजा आपको 10 मार्च को देखने को मिलेगा। मेरा उन्नाव मेरे साथ था और हमेशा रहेगा।”

बांगरमऊ विधानसभा सीट से भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दुष्कर्म, हत्या, हत्या की कोशिश, आपराधिक साजिश और आपराधिक धमकी का दोषी ठहराया गया है।

Related Posts

पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद…

Continue reading
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

  • By TN15
  • June 13, 2026
नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

  • By TN15
  • June 13, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

  • By TN15
  • June 13, 2026
 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

  • By TN15
  • June 13, 2026
Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

  • By TN15
  • June 13, 2026
‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

  • By TN15
  • June 13, 2026
अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’