चर्चित और विवादित मूसेवाला बने पंजाब के पार्टी उम्मीदवार : कांग्रेस

द न्यूज़ 15
चंडीगढ़। कांग्रेस ने 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मानसा सीट से चर्चित और विवादास्पद 28 वर्षीय पंजाबी रैपर सिद्धू मूसेवाला को उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस के मौजूदा विधायक नजर सिंह मनशाहिया द्वारा अनदेखी किए जाने के बाद विद्रोह के संकेत के बावजूद वह पार्टी आलाकमान की पसंद बनकर उभरे और उन्हें टिकट दे दी गई।

इस दौरान प्रदेश पार्टी अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने मूसेवाला को यूथ आइकॉन बताया। सिद्धू ने कहा, केवल युवा ही नहीं, मूसेवाला को सभी आयु वर्ग के लोग पसंद करते हैं। उनका एक अनूठा स्टाइल है और वह एक यूथ आइकन हैं।

मूसेवाला को एक बड़ा कलाकार बताते हुए, मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने कहा कि अपनी कड़ी मेहनत से उन्होंने लाखों लोगों का दिल जीता है।

पार्टी में शामिल होने के बाद मूसेवाला ने राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की।

मूसेवाला की उम्मीदवारी की घोषणा से कुछ ही दिन पहले, मनसा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष चुसपिंदरबीर सिंह चहल ने मूसेवाला को डोप टेस्ट कराने की चुनौती दी थी। इस पर मूसेवाला, जिनके 10 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं, ने जवाब दिया कि उनके पास इस तरह के दुर्भावनापूर्ण आरोपों के लिए समय नहीं है।

पार्टी ने शनिवार को 117 उम्मीदवारों में से 86 नामों के साथ पहली सूची जारी की, जिसमें 58 मौजूदा विधायक शामिल हैं। साथ ही अभिनेता और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले सोनू सूद की बहन मालविका सूद मोगा से पार्टी की उम्मीदवार हैं।

अपने गीत संजू में हिंसा और गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोपों का सामना कर रहे मूसेवाला 3 दिसंबर, 2021 को कांग्रेस में शामिल हुए।

मूसेवाला, जिनका असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू है, लीजेंड, डेविल, जस्ट लिसन, जट्ट दा मुकाबला और हथियार जैसे हिट पंजाबी गानों के लिए जाने जाते हैं।

उनका नाम 2018 में बिलबोर्ड कैनेडियन एल्बम में भी शामिल हुआ था।

मूसेवाला ने राजनीति में कदम रखने के बाद कहा था, मैं राजनीति में स्टेट्स या प्रशंसा अर्जित करने के लिए नहीं आ रहा हूं। मैं इसे बदलने के लिए सिस्टम का हिस्सा बनना चाहता हूं। मैं लोगों की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं। मैं कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं, क्योंकि पार्टी में ऐसे नेता हैं, जो आम परिवारों से आए हैं।

उन्होंने कहा कि वह अभी भी अपने गांव में उसी घर में रह रहे हैं। उनके पिता एक पूर्व सैनिक हैं और उनकी मां एक सरपंच हैं। उन्होंने कहा, मेरे क्षेत्र के निवासियों को मुझसे उम्मीदें हैं।

मनसा सीट से मौजूदा विधायक मनशाहिया आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर 20,000 से अधिक मतों के साथ चुने गए थे। अप्रैल 2019 में उन्होंने पार्टी से बगावत की और वे कांग्रेस में शामिल हो गए।

मूसेवाला के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से, वरिष्ठ नेता मनशाहिया कहते रहे हैं कि उनका परिवार कांग्रेस का पारंपरिक समर्थक रहा है और वह इस सीट के बेहतर दावेदार हैं।

Related Posts

JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, ‘ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन’

जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बड़ा…

Continue reading
कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

LPG Price Hike : तीन महीने में दूसरी बार महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, 29 रुपए और बढाए

  • By TN15
  • June 7, 2026
LPG Price Hike : तीन महीने में दूसरी बार महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, 29 रुपए और बढाए

JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, ‘ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन’

  • By TN15
  • June 7, 2026
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, ‘ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन’

 आलोक सिंह बने आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष,  प्रशांत पंकज और सुभाष चंद्रवंशी बने कार्यकारी अध्यक्ष 

  • By TN15
  • June 7, 2026
 आलोक सिंह बने आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष,  प्रशांत पंकज और सुभाष चंद्रवंशी बने कार्यकारी अध्यक्ष 

अंतरराष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस व बाल दिवस पर जनवादी महिला समिति ने किया पौधरोपण, बच्चों में बांटी पर्यावरण की समझ

  • By TN15
  • June 7, 2026
अंतरराष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस व बाल दिवस पर जनवादी महिला समिति ने किया पौधरोपण, बच्चों में बांटी पर्यावरण की समझ

सपा कार्यकर्ता की झोंपड़ी में लगाई आग 

  • By TN15
  • June 7, 2026
सपा कार्यकर्ता की झोंपड़ी में लगाई आग 

लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा

  • By TN15
  • June 7, 2026
लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा