अफगान महिलाओं ने सरकारी नौकरी, प्रतिनिधित्व की मांग की

द न्यूज 15 
काबुल | काबुल में सभी क्षेत्रों की दर्जनों अफगान महिलाओं ने तालिबान से सरकारी नौकरी और समाज में समान प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार के विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वाली कुछ महिलाएं स्वतंत्र प्रशासनिक सुधार और सिविल सेवा आयोग की पूर्व कर्मचारी थीं, जिन्होंने पिछले अगस्त में तालिबान पर अफगास्तान के कब्जे के बाद अपनी नौकरी खो दी थी।

ऐसे ही एक प्रतिभागी, फिरोजान अमीरी ने कहा, “स्वतंत्र प्रशासनिक सुधार और सिविल सेवा आयोग में काम करने वाली हम महिलाओं और सरकारी विभाग के 28 प्रतिशत कमचारियों को इस्लामिक गणराज्य अफगानिस्तान के पतन के साथ बड़ी क्षति हुई है।”

प्रदर्शनकारियों ने एक प्रस्ताव भी जारी किया जिसमें पांच बिंदु शामिल थे – महिलाओं को काम करने की अनुमति , महिलाओं के मामलों के बारे में सरकार के निर्णय लेने वाले निकाय में महिलाओं का सार्थक समावेश, महिलाओं के अधिकारों का समर्थन करने के लिए नीतियों का गठन, महिलाओं के पदों का संरक्षण, और महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण का निर्माण करना शामिल है।

टोलो न्यूज ने एक अन्य प्रदर्शनकारी खुजस्टा के हवाले से कहा, “महिलाएं (स्वतंत्र प्रशासनिक सुधार और सिविल सेवा आयोग) में नौकरियों को लेकर चिंतित हैं।”

इस बीच तालिबान के अधिकारियों ने कहा है कि सरकारी ढांचे से महिलाओं को बाहर करने का कोई फैसला नहीं किया गया है।

Related Posts

एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

खाड़ी क्षेत्र में ईरान, इजरायल और संयुक्त राज्य…

Continue reading
ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमजोरी! UN का बड़ा अलर्ट  
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

मिडिल ईस्ट में चल रही ईरान वॉर ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

  • By TN15
  • March 16, 2026
प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

  • By TN15
  • March 16, 2026
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

  • By TN15
  • March 16, 2026
एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

  • By TN15
  • March 16, 2026
भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

  • By TN15
  • March 16, 2026
कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

  • By TN15
  • March 16, 2026
सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार