मोबाइल एप्लीकेशन पर काम के लिए आशा संगिनी को दिया गया प्रशिक्षण

अब आशा कार्यकर्ताओं के काम पर रहेगी तेज नजर
द न्यूज 15 
नोएडा । सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिसरख पर आशा संगिनी को दो दिवसीय सहयोगात्मक पर्यवेक्षण एप्लीकेशन पर प्रशिक्षण दिया गया। सोमवार और मंगलवार दो दिन चले प्रशिक्षण कार्यक्रम में दादरी और बिसरख ब्लॉक की आशा संगिनी को सारथी डेवलपमेंट फाउंडेशन के रीजनल कोऑर्डिनेटर के साथ ब्लाक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ने प्रशिक्षण दिया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. सचिन्द्र मिश्रा ने बताया- आशा कार्यकर्ताओं के काम पर नजर रखने  (सुपरविजन ) वाली आशा संगिनी अब तक जो काम कागजों, रजिस्टर पर करती थीं अब वही काम उन्हें ऑनलाइन मोबाइल पर करना होगा। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है। सारथी डेवलपमेंट फाउंडेशन के रीजनल कोऑर्डिनेटर कार्तिक ने आशा संगिनी को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने आशा संगिनी को एप लॉगिंन और लॉग आउट करना, आशा पंजीकरण, आशा कार्यकर्ता का विवरण बदलना, आशा के अपेक्षित लाभार्थी, आशा की क्रियाशीलता चेक लिस्ट, एचआरपी चिन्हीकरण, बच्चों की मृत्यु रिपोर्टिंग सहित कई अन्य जरूरी जानकारी भरना सिखाया। काम में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए आशा संगिनी को एक बुकलेट दी गयी, जिसमें काम को किस प्रकार किया जाना है इसके बारे में विस्तार से बताया गया है।

सारथी डेवलपमेंट फाउंडेशन के रीजनल कोऑर्डिनेटर कार्तिक ने बताया – उनका फाउंडेशन बच्चों, किशोरी, युवा वर्ग और महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण के क्षेत्र में काम करता है। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को उत्तर प्रदेश में तकनीकी सहयोग करता है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम इसी कड़ी का हिस्सा है।

जिला समुदाय समन्वयक मोनिका श्रीवास्तव ने बताया-सीएचसी बिसरख पर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में 21 आशा संगिनी को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें दादरी की आठ और बिसरख की 13 आशा संगिनी शामिल रहीं। बिसरख की ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर { बीसीपीएम } अमृता प्रजापति, दादरी के बीसीपीएम सुनील, बिसरख की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुनीता, दादरी के स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एसएस चौहान ने कार्यक्रम में भाग लिया। मोनिका ने बताया बुधवार और बृहस्पतिवार को दो ब्लॉक जेवर और दनकौर की आशा संगिनी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा प्रशिक्षण के बाद जनपद की सभी आशा संगिनी आशा कार्यकर्ताओं के कार्य का आंकलन मोबाइल एप पर करेंगी।

Related Posts

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सीटू गौतम बुद्ध नगर का आह्वान-बच्चों के हाथ में औजार नहीं, किताब दो
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू), गौतम बुद्ध…

Continue reading
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

नोएडा। दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

  • By TN15
  • June 13, 2026
नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

  • By TN15
  • June 13, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

  • By TN15
  • June 13, 2026
 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

  • By TN15
  • June 13, 2026
Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

  • By TN15
  • June 13, 2026
‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

  • By TN15
  • June 13, 2026
अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’