भारत ने अमेरिका को पहली बार सूअर के मांस के आयात की अनुमति दी

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। भारत ने पहली बार अमेरिका से सुअर के मांस ( पोर्क ) को देश में आयात की अनुमति दे दी है और यह फैसला पिछले साल नवंबर में यहां आयोजित अमेरिका -भारत व्यापार नीति फोरम की बैठक में लिया गया था।

अमेरिकी कृषि मंत्री टॉम विल्सैक और व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन तै ने घोषणा की है कि भारत सरकार कृषि व्यापार क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही बाधा को दूर करते हुए सुअर के मांस तथा इसके उत्पादों के आयात की अनुमति देने पर सहमत हो गई है।

सुश्री तै ने सोमवार रात ट्विटर पर कहा कि वह कृषि मंत्री विल्सैक भारत के पहली बार अमेरिकी पोर्क आयात की अनुमति देने के समझौते से बहुत खुश हैं। यह हमारे के लिए अच्छी खबर है क्योंकि हम भारत के साथ अपने व्यापार संबंधों को मजबूत करना जारी रखते हैं।

उन्होंेने कहा इस महत्वपूर्ण मामले को सुविधाजनक बनाने के लिए केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल को धन्यवाद ।

एक बयान में, विल्सैक ने कहा: यह नया अवसर भारत में अमेरिकी सुअर उत्पादों के लिए बाजार तक पहुंच हासिल करने के लिए लगभग दो दशकों के काम की परिणति का प्रतीक है और यह दोनों देशों के व्यापार संबंधों में सकारात्मक बदलाव का संकेत देता है।

उन्होंने कहा हम यह सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार के साथ लगातार इस दिशा में काम करना जारी रखेंगे कि अमेरिकी पोर्क उद्योग अपने उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को जल्द से जल्द भारतीय उपभोक्ताओं तक पहुंचाना शुरू कर सके।

वर्ष 2020 में, अमेरिका पोर्क और पोर्क उत्पादों की वैश्विक बिक्री के साथ दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक और दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक था, जिसकी कीमत 7.7 अरब डॉलर थी।

वित्त वर्ष 2021 में अमेरिका ने भारत को 1.6 अरब डॉलर से अधिक कृषि उत्पादों का निर्यात किया था।

Related Posts

 1200 करोड़ का चुनावी चंदा देने वाली मेघा इंजीनियरिंग पर सीबीआई ने दर्ज किया केस 
  • TN15TN15
  • April 13, 2024

द न्यूज 15 ब्यूरो  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्‍ड…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

  • By TN15
  • October 20, 2026
‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

  • By TN15
  • October 20, 2026
रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

  • By TN15
  • October 20, 2026
‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’

  • By TN15
  • October 20, 2026
सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’

‘दोहरा मापदंड नहीं चलेगा’, SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां!

  • By TN15
  • October 20, 2026
‘दोहरा मापदंड नहीं चलेगा’, SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां!

समस्या तो अब सरकार ही बन चुकी है भागवत जी, आंदोलन से ही होगा समाधान!

  • By TN15
  • October 20, 2026
समस्या तो अब सरकार ही बन चुकी है भागवत जी, आंदोलन से ही होगा समाधान!