परिसीमन के बाद लोकसभा में 120 लोकसभा और विधानसभा में होंगे 605 सीटें!
लखनऊ/नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट से परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े बिल को पास कर दिया है। बिल को मंजूरी मिलने के बाद अब उत्तर प्रदेश की सियासत का नक्शा बदल जाएगा। लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे से तय होंगी। इससे न केवल सीटों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि जातीय और धार्मिक समीकरणों में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस परिसीमन से उत्तर प्रदेश के बंटवारे का स्वरूप भी निकलेगा।
दरअसल प्रस्तावित व्यवस्था में लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रावधान है। इसके लागू होने पर यूपी में लोकसभा सीटें 80 से बढ़कर 120 और विधानसभा सीटें 403 से बढ़कर 604 या 605 तक हो सकती हैं। नए निर्वाचन क्षेत्रों का गठन मौजूदा सीटों के पुनर्गठन के आधार पर होगा. ऐसे में किसी क्षेत्र के गांव, कस्बे या आबादी को दूसरी सीट में शामिल किए जाने से वहां का जातीय गणित भी बदल जाएगा।
प्रस्तावित बदलाव के बाद यूपी इतना बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र बन सकता है कि छोटे राज्यों की मांग फिर जोर पकड़ सकती है। उत्तर प्रदेश के बंटवारे की जो राजनीति अब तक पर्दे के पीछे चल रही थी, वह खुलकर सामने आ जाएगी। छोटे राज्यों का गठन कर देना आसान राजनीतिक मुद्दा हो सकता है, लेकिन उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती आर्थिक आत्मनिर्भरता की होगी। उत्तराखंड, झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के गठन के बाद भी बुनियादी प्रशासनिक ढांचे के विकास में चुनौतियां रही हैं। मुख्यमंत्री आवास, विधानसभा और मंत्रियों के आवास जैसी व्यवस्थाओं को विकसित करने में समय लगा है।
उन्होंने कहा कि अब राज्यों को मिलने वाली आर्थिक सहायता की व्यवस्था भी पहले जैसी नहीं है। मैचिंग ग्रांट की व्यवस्था में राज्यों को पहले अपने संसाधन और राजस्व जुटाने होते हैं। जीएसटी में हिस्सेदारी मिलने के बावजूद वेतन, भत्ते और दूसरे जरूरी खर्चों का बोझ ज्यादा रहता है. ऐसे में नए राज्यों के गठन से पहले उनकी आर्थिक स्थिति और संसाधनों पर गंभीरता से विचार करना होगा।
आरक्षित सीटों का भी बदलेगा गणित
परिसीमन का असर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर भी पड़ने की संभावना है. वर्तमान में यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से 17 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं. सीटों की संख्या 120 होने पर यह आंकड़ा बढ़कर करीब 25 हो सकता है. विधानसभा में फिलहाल अनुसूचित जाति के लिए 84 और अनुसूचित जनजाति के लिए दो सीटें आरक्षित हैं.
1951 से अब तक कई बार बदला यूपी का चुनावी नक्शा
उत्तर प्रदेश में 1951 के पहले आम चुनाव में प्रदेश से 86 सांसद चुने गए थे। उस समय 69 लोकसभा क्षेत्र थे, जिनमें 17 ऐसे क्षेत्र थे जहां से दो-दो सांसद चुने जाते थे। 1967 में परिसीमन के बाद लोकसभा सीटों की संख्या 85 रह गई। उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद यूपी में लोकसभा सीटें घटकर 80 हो गईं.
विधानसभा की बात करें तो 1951-52 के पहले आम चुनाव में प्रदेश से 430 विधायक चुने गए थे। 1967 के परिसीमन के बाद इनकी संख्या 425 रह गई। उत्तराखंड के गठन के बाद यूपी में विधानसभा सीटों की संख्या 403 हो गई, जो अब तक कायम है. प्रस्तावित परिसीमन के बाद यह संख्या करीब 605 तक पहुंचने का अनुमान है।
अवध प्रदेश लखनऊ और आसपास के अवधी भाषी जिले। पश्चिम प्रदेश मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर आदि जिले होंगे। बुंदेलखंड: दक्षिणी अर्ध-शुष्क क्षेत्र (जैसे झांसी और आसपास के जिले होंगे।
2011 का प्रस्ताव: वर्ष 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विधानसभा से चार राज्यों में विभाजन का प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजा गया था, लेकिन वह लागू नहीं हो सका।
संवैधानिक प्रक्रिया: भारतीय संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत किसी राज्य के विभाजन या नए राज्य के गठन का अधिकार संसद के पास है। इसके लिए राष्ट्रपति की सिफारिश और संसद में साधारण बहुमत से कानून पारित होना आवश्यक है।







