‘लाइव लॉ’ के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट में वकील ने कहा कि कमर्शियल वाहनों से होने वाले प्रदूषण में 30 प्रतिशत की कमी आई है. इस पर सीजेआई ने कहा, रोज के लिए सामान की जरूरत है, इस वजह से लोगों का आना-जाना लगा रहता है. क्या बॉर्डर पर ऐसी व्यवस्था की जा सकती है, जिससे सामान स्टोर किया जा सके. इस साल नहीं तो अगले साल ही सही. लेकिन अगले पांच सालों में ऐसी व्यवस्था हो कि कमर्शियल वाहन दिल्ली में एंट्री न करें.
दिल्ली में BS VI गाड़ियों को लेकर क्या एससी
सीजेआई ने कहा कि अगर अभी किसी भी तरह का बैन लगाया तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं. अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा कि हम दिल्ली में सिर्फ BS VI गाड़ियां ही चाहते हैं, और अगर दिल्ली में नहीं, तो कम से कम NCR में तो ऐसा ही होना चाहिए. दरअसल इससे पहले वकील ने कहा था कि गाड़ियों की पीयूसी रोक दी गई है. इस पर सीजेआई ने कहा था कि इसे ऐसे ही रहने दिया जाए।







