पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जयंती समारोह में लिया निर्णय
कहा – नेताजी की नीति सबको साथ लेकर चलने की थी
उपेक्षित माने जाते हैं नेताजी के समय के नेता, अखिलेश ने पार्टी में तैयार कर ली है अपने लॉबी
चरण सिंह
अखिलेश यादव अब समाजवादी पार्टी में उनसे नाराज चल रहे नेताओं को बनाएंगे। यह ऐलान लखनऊ में पार्टी के कार्यालय पर मनाई जा रही नेताजी की जयंती के अवसर पर किया। उन्होंने कहा कि नेता जी ने कभी किसी को निराश नहीं किया। उनकी नीति सबको साथ लेकर चलने की थी।
दरअसल अखिलेश यादव ने इन विधानसभा में अभी नहीं तो कभी नहीं पर वाले फॉर्मूले पर काम करना शुरू कर दिया है। एक ओर वह एमवाई समीकरण पर काम कर रहे हैं तो दूसरी ओर सॉफ्ट हिंदुत्व का रास्ता भी उन्होंने अपनाया है। वह 12 दिसंबर को रामलला के दर्शन करने जा रहे हैं। उनसे जो नेता जी के समय के जो नाराज थे अब उन्हें भी मनाएंगे। ऐसे में यह माना जा रहा है कि मुलायम सिंह के नेताओं को पार्टी में फिर से सम्मान मिल सकता है। पुराने उन नेताओं को मनाने का ऐलान कर दिया है जो उनसे नाराज हैं।
दरअसल अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती पर कहा कि नेता जी ने कभी किसी को निराश नहीं किया जो उनके पास आया उसकी मदद की। उनकी नीति सबको साथ लेकर चलने की थी। अब रूठों को मनाया जाएगा। दरअसल यह आरोप अखिलेश यादव पर लगता रहा है कि उन्होंने अपने चाचा शिवपाल यादव से हुए विवाद के बाद अपनी अलग लॉबी समाजवादी पार्टी में मजबूत कर ली है। उनके इर्द गिर्द उनके उनके विश्वसनीय लोग रहते हैं। उदयवीर सिंह, राजीव राय: संजय लाथर, आलोक रंजन, अभिषेक मिश्रा, सुनील यादव, राजकुमार भाटी उनके करीब नेता माने जा रहे हैं। नेताजी की समय के अधिकतर नेता उपेक्षित माने जाते हैं।
एक समय था कि शिवपाल यादव नेताजी की सबसे करीबी थे। प्रदेश अध्यक्ष भले ही रामशरण दास हों पर पार्टी का संगठन शिवपाल यादव संभालते थे। उस समय जितेंन्द्र यादव, अंबिका चौधरी, राकेश राणा, राजकुमार यादव, वीर सिंह यादव समेत एटा मैनपुरी और पूर्वांचल के बहुत से नेता शिवपाल यादव के करीबी थे।
आजम खान, कुंवर रेवती रमण सिंह समेत कितने नेता नेता जी के बहुत करीब थे। आजम खान भले जमानत पर बाहर आ गए हैं पर उनको भी पार्टी का वह साथ नहीं मिला जिसके वह हकदार थे। पुराने नेताओं को पीड़ा यह रही है कि उनको पार्टी में पुछा नहीं जाता है है। दबी जुबान यह मांग पार्टी में काफी समय से उठाई जा रही थी कि नेताजी के समय के नेताओं को सम्मान मिलना चाहिए।





