मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

तलाश थी भोजन की…मगर मिली मौत!
यूक्रेन पर बड़ा हमला करने जा रहा रूस?
पेरिस में PSG चैंपियंस लीग की जीत के जश्न में व्यापक हिंसा!
बलूचिस्तान के सुराब शहर में BLA का तांडव

1 अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी और टेस्ला के सीईओ ने कुछ दिन पहले ही DOGE पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके हटते ही अब मस्क के एक बेहद करीबी का भी पत्ता साफ हो गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने शनिवार देर रात घोषणा की कि नासा (नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) का नेतृत्व करने के लिए एलन मस्क के सहयोगी जेरेड इसाकमैन का नाम वह वापस ले रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि वह इसाकमैन के ‘‘पूर्व संबंधों’’ की ‘‘गहन समीक्षा’’ के बाद इस निर्णय पर पहुंचे हैं।

एलन मस्क के इस्तीफा देते ही आखिरकार ट्रंप ने इसाकमैन को क्यों हटाया, इसे लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। हालांकि ट्रंप ने इस मामले में अपनी बात को विस्तार से नहीं समझाया और न ही इसाकमैन का नाम अचानक नासा प्रमुख से वापस लेने की कोई खास वजह ही बताई। अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने भी इस संबंध में भेजे गए ईमेल का कोई उत्तर नहीं दिया। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच पर लिखा, “पूर्व के संबंधों की गहन समीक्षा के बाद मैं नासा के प्रमुख के लिए जेरेड इसाकमैन का नाम वापस ले रहा हूं।” उन्होंने कहा, ‘‘मैं जल्द ही एक नए उम्मीदवार की घोषणा करूंगा जो मिशन से जुड़ा होगा और अंतरिक्ष में अमेरिका को आगे रखेगा।’’ ट्रंप ने दिसंबर में घोषणा की थी कि उन्होंने इसाकमैन को अंतरिक्ष एजेंसी का अगला प्रशासक चुना है।

2 गाजा पट्टी में भोजन की तलाश में जा रहे 21 लोगों को खाने-पीने का सामान तो नसीब नहीं हुआ, लेकिन उन्हें मौत जरूर मिल गई। बताया जा रहा है कि इजरायल समर्थित एक संगठन से फिलस्तीनी सहायता आपूर्ति प्राप्त करने के लिए जा रहे थे। मगर इसी दौरान उन पर हवाई हमला हो गया। इस दौरान कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी रेडक्रॉस द्वारा संचालित एक अस्पताल ने दी।

मौत के बाद इन लोगों के शवों को अस्पताल में लाया गया। अस्पताल ने बताया कि रविवार को 175 अन्य लोग घायल हो गए। एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के एक पत्रकार ने अस्पताल में इलाज करा रहे दर्जनों घायलों को देखा। घायलों में से कई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में घायल हुए दर्जनों लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया।

यह हमला गाजा में मानवीय सहायता वितरण के विवादास्पद तंत्र के तहत हुआ है, जिसे इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा समर्थित किया गया है। इस तंत्र का उद्देश्य हामास के हाथों में सहायता न जाने देने के लिए है, लेकिन संयुक्त राष्ट्र और अन्य प्रमुख सहायता संगठनों ने इसे मानवीय सिद्धांतों का उल्लंघन बताते हुए आलोचना की है। इस घटना ने गाजा में मानवीय संकट को और बढ़ा दिया है, जहां भूखमरी का खतरा मंडरा रहा है और अंतरराष्ट्रीय सहायता जीवन रेखा के रूप में आवश्यक है।

3 रूस और यूक्रेन के बीच सीमा पर हलचलें काफी तेज हो गई हैं। “द मास्को टाइम्स” की रिपोर्ट के अनुसार रूस ने सीमा के दूसरी ओर 50 हजार सैनिकों की तैनाती कर दी है। इसके साथ ही यूक्रेन के कई गांवों पर कब्जे का दावा किया गया है। सीमा क्षेत्र में रूस की आक्रामता बढ़ने की आशंका के बीच इधर शनिवार को यूक्रेन ने रूसी सीमा से सटे सुमी क्षेत्र के 11 और गांवों को खाली करने का आदेश जारी किया है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब यह आशंका तेजी से बढ़ रही है कि मॉस्को फिर से जमीनी हमले की तैयारी कर रहा है।

लंबे समय से रूस और यूक्रेन एक दूसरे पर ड्रोन और हवाई हमले करते आ रहे हैं। मगर ताजा रिपोर्टों के अनुसार अब रूस ने सीमा के दूसरी ओर 50,000 से अधिक सैनिकों की तैनाती यूक्रेन पर फिर से जमीनी हमला करने के इरादे से किया है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर यूक्रेनी क्षेत्र में कई गांवों पर कब्जा कर लिया है। कीव ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि रूस ने हाल के हफ्तों में सुमी क्षेत्र के पास कई गांवों पर नियंत्रण कर लिया है।

4 फ्रांस की राजधानी पेरिस में पीएसजी की चैंपियंस लीग जीत का जश्न मना रहे प्रशंसकों के बीच अचानक हिंसा फैल गई। इससे खेल के मैदान से लेकर सड़कों पर बड़ी हिंसा, आगजनी और मारपीट देखने को मिली। द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार इस घटना में अबतक कम से कम 81 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पेरिस में चैंप्स-एलिसीज़ में खेल देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई थी। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को आंसू गैस और मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल करना पड़ा।

शहर में कई जगह हिंसक झड़पों का दौर जारी है। यह हिंसा उस वक्त शुरू हुई, जब बड़ी संख्या में प्रशंसक ‘PSG की इंटर मिलान पर चैंपियंस लीग फाइनल” में जीत देखने के लिए जमा हुए थे। क्लब का पार्स दे प्रिंसेस स्टेडियम उस रात एक “फैन ज़ोन” में बदल गया था, जहां म्यूनिख में खेले गए इस मैच को दिखाया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 48,000 लोग शामिल हुए थे। सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो में पुलिस को डंडों से लैस होकर लोगों से भिड़ते हुए देखा गया है, जहां हजारों प्रशंसक एकत्रित हुए थे।

5 पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के सुराब सिटी पर बलूचिस्तान आर्मी ने कब्जे के साथ ही 1 पाकिस्तानी अधिकारी को मौत के घाट उतार दिया। इससे पीएम शहबाज शरीफ भी बौखला गए हैं। शहबाज ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। बता दें कि बलूच चरमपंथियों द्वारा किए गए हमले में सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी की मौत हो गई।

अधिकारियों के अनुसार, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) के चरमपंथियों ने शुक्रवार देर रात खुजदार जिले के सोराब शहर पर हमला किया। उन्होंने कुछ समय के लिए शहर पर कब्जा कर लिया, कई सरकारी संपत्तियों को आग के हवाले कर दिया और एक बैंक को लूट लिया।

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने बताया कि हमलावरों ने सरकारी कार्यालयों में तोड़फोड़ की, बैंक से नकदी लूटी और कई सरकारी अधिकारियों के आवासों को भी जला दिया। इस हमले में अतिरिक्त उपायुक्त (राजस्व) हिदायत बुलेदी बलूच की मौत हो गई। वह हमले के दौरान डटे रहे और गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हिदायत बुलेदी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने “चरमपंथियों से मुकाबला करते हुए असाधारण साहस और कर्तव्यनिष्ठा” का परिचय दिया।

  • Related Posts

    कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    पाकिस्तान जो खुद अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से…

    Continue reading
    अब होगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील, सीतारमण ने दिए संकेत! 
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    अमेरिका के रूस से तेल खरीदने को लेकर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

    • By TN15
    • October 17, 2026
    ‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

    अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!

    • By TN15
    • October 17, 2026
    अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!

    कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

    • By TN15
    • October 17, 2026
    कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

    यूपी मिशन की तैयारी में जुटी BJP!

    • By TN15
    • October 17, 2026
    यूपी मिशन की तैयारी में जुटी BJP!

    ‘दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से…’, CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान

    • By TN15
    • October 17, 2026
    ‘दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से…’, CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान

    बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट?

    • By TN15
    • October 17, 2026
    बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट?