दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेट के सेंट्रल पार्क पर ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सौरव दास और आशुतोष रांका को सिर्फ तिरंगा लहराने के लिए जेल में डाला गया है। इसलिए सभी देशभक्तों और तिरंगे से प्यार करने वाले लोगों से अपील है कि वो सीपी के सेंट्रल पार्क में तिरंगे के साथ आएं, वहां पर हम अपना तिरंगा लहराएंगे और हम बता दें कि तिरंगा लहराना ‘क्राइम’ नहीं है. जो लोग दिल्ली नहीं आ सकते वो अपने-अपने शहरों में तिरंगा मार्च निकालें।

दीपके ने आगे कहा, “इन तानाशाह को बता दीजिए कि हमारा तिरंगा हमारा प्राइट है और उसे लहराना कोई क्राइम नहीं है। हो सकता है कि इसके बाद मुझे भी जेल में डाल दिया जाएगा, लेकिन मुझे उसकी चिंता नहीं है. मेरा तिरंगा मेरा प्राइड है और उसे मैं लहराकर ही रहूंगा.” बता दें कि दिल्ली की कोर्ट ने सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दोनों को दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखा गया है। दोनों पर जंतर-मंतर में अनाधिकृत तरीके से घुसने का आरोप है। दीपके बुधवार को दिल्ली पहुंचे. अपनी दादी के निधन के बाद 11 अक्टूबर को दीपके दिल्ली से गांव चले गए थे और अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में शामिल हुए. 10 अक्टूबर को उनकी दादी का निधन हो गया और उस दौरान वो दिल्ली पुलिस की हिरासत में थे।

हिरासत में रहने के दौरान ही दिल्ली पुलिस ने उन्हें दादी के निधन की जानकारी दी थी. दिल्ली पुलिस ने ये भी कहा था कि अगर वो चाहें तो यहां से गांव तक के जाने की व्यवस्था मानवीय आधार पर कर दी जाएगी, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया और हिरासत में रहने का फैसला किया था। 11 अक्टूबर को कोर्ट ने दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका तीनों को रिहा कर दिया और दीपके अपने गांव चले गए।

  • Related Posts

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    प्रतिपक्ष नेता ने कहा – जंतर मंतर पर…

    Continue reading
    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

     राकेश जाखेटिया कौशांबी क्षेत्र के धार्मिक , सामाजिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद