कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेट के सेंट्रल पार्क पर ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सौरव दास और आशुतोष रांका को सिर्फ तिरंगा लहराने के लिए जेल में डाला गया है। इसलिए सभी देशभक्तों और तिरंगे से प्यार करने वाले लोगों से अपील है कि वो सीपी के सेंट्रल पार्क में तिरंगे के साथ आएं, वहां पर हम अपना तिरंगा लहराएंगे और हम बता दें कि तिरंगा लहराना ‘क्राइम’ नहीं है. जो लोग दिल्ली नहीं आ सकते वो अपने-अपने शहरों में तिरंगा मार्च निकालें।
दीपके ने आगे कहा, “इन तानाशाह को बता दीजिए कि हमारा तिरंगा हमारा प्राइट है और उसे लहराना कोई क्राइम नहीं है। हो सकता है कि इसके बाद मुझे भी जेल में डाल दिया जाएगा, लेकिन मुझे उसकी चिंता नहीं है. मेरा तिरंगा मेरा प्राइड है और उसे मैं लहराकर ही रहूंगा.” बता दें कि दिल्ली की कोर्ट ने सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दोनों को दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखा गया है। दोनों पर जंतर-मंतर में अनाधिकृत तरीके से घुसने का आरोप है। दीपके बुधवार को दिल्ली पहुंचे. अपनी दादी के निधन के बाद 11 अक्टूबर को दीपके दिल्ली से गांव चले गए थे और अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में शामिल हुए. 10 अक्टूबर को उनकी दादी का निधन हो गया और उस दौरान वो दिल्ली पुलिस की हिरासत में थे।
हिरासत में रहने के दौरान ही दिल्ली पुलिस ने उन्हें दादी के निधन की जानकारी दी थी. दिल्ली पुलिस ने ये भी कहा था कि अगर वो चाहें तो यहां से गांव तक के जाने की व्यवस्था मानवीय आधार पर कर दी जाएगी, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया और हिरासत में रहने का फैसला किया था। 11 अक्टूबर को कोर्ट ने दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका तीनों को रिहा कर दिया और दीपके अपने गांव चले गए।

