अमेरिका की मशहूर सिंगर मैरी मिलबेन भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत बड़ी फैन हैं। वो पीएम मोदी, भारत और भारतीय संस्कृति के प्रति कई बार अपना प्यार जाहिर कर चुकी हैं। उन्होंने कई मौके पर पीएम मोदी की तारीफ की है और अब एक बार फिर से वो पीएम मोदी के समर्थन में उतर आई हैं। वो भी उस वक्त में जब भारत में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एक के बाद एक प्रोटेस्ट करते हुए सरकार की मुश्किलें बढ़ा रही हैं. पीएम का सपोर्ट करते हुए मैरी ने सीजेपी पर आरोप लगाया है कि सीजेपी को उनके देश यानी अमेरिका से फंडिंग हो रही है।
मैरी मिलबेन का आरोप- सीजेपी को हो रही अमेरिका से फंडिंग
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए मैरी मिलबेन ने सीजेपी पर अमेरिका से फंडिंग का आरोप लगाते हुए भारत की युवा पीढ़ी से सीजेपी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए कहा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘भारतीय युवा देशभक्तों ये आपके लिए चुप बैठने का वक्त नहीं है. जो अमेरिकी पीएम मोदी की लीडरशिप में आपके भविष्य में बाधा बन रहे हैं, वो लोग अभिजीत दीपके को अमेरिका से फंडिंग कर रहे हैं, लेकिन आप डरना मत, आपके पीएम ने 25 साल देश सेवा के लिए दिए हैं. इनमें वो 12 साल से पीएम है और लगातार तीसरी बार पीएम चुने गए. वो मेरे देश के उन लोगों के खिलाफ नहीं झुकेंगे जो गड़बड़ी कर रहे हैं।
रूढ़िवादी ग्लोबल नेताओं को निशाना बनाते हैं
मैरी ने आगे कहा, ‘ये डोनर्स दुनियाभर में ऐसे ग्लोबल लीडर्स को अपना निशाना बनाते हैं जो रूढ़िवादी हैं। ये डोनर्स एक ही तरीके से काम करते हैं। रूढ़िवादी नेता को निशाना बनाने के लिए ये उस देश में पढ़े-लिखे व्यक्ति को ढूंढते हैं, उसे कट्टरपंथी बनाते हैं, वापस देश भेजते हैं और अफरा-तफरी एवं तबाही मचाने के लिए फंड देते हैं. हालांकि इसमें कोई भी सफल नहीं हुआ. लेकिन, इसके कारण उस देश के शासन और विकास पर असर जरूर पड़ता है।
मैरी की मांग- जवाबी आंदोलन होना चाहिए
\
मैरी ने आगे अनुरोध किया कि सीजेपी के प्रोटेस्ट के बदले में एक जवाबी आंदोलन होना चाहिए। उन्होंने अंत में लिखा, ‘एक वक्त आ चुका है कि भारत में एक नई आवाज उठे जो भारत में ही पैदा हुई हो और यहीं पर पली-बढ़ी हो. जो कॉकरोच जनता पार्टी की सोच का शांति के साथ विरोध करें. अब एक जवाबी आंदोलन की जरूरत है।







