कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

 राकेश जाखेटिया

कौशांबी क्षेत्र के धार्मिक , सामाजिक तथा राजनीतिक व्यक्तियों ने कौशांबी सनातन धर्म मंदिर पर रामलीला मंचन का शुभारंभ शंखध्वनि से पार्षद कुसुम मनोज गोयल जी द्वारा किया गया । संपन्न व्यक्तियों के सहयोग से क्षेत्रीय चर्चित पप्पू चौपाल व काँरवा के संयुक्त प्रयास से लीला को सफल बनाने में अग्रणीय भूमिका दिखाई दी। स्वच्छता सुरक्षा लाइटिंग एवं साउंड सिस्टम भक्तों तथा दर्शकों की बैठने की सुंदर व्यवस्था की गई । नगर महापालिका तथा सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा एजेंसियों का पूरा सहयोग मिलता दिखाई दिया
मंच का संचालन पप्पू चौपाल की ओर से गीत व संगीतकार राज शर्मा जी हिमाचली द्वारा किया गया । लीला मंचन के दौरान भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा होती रही। कहते हैं कुछ दिन पूर्व क्षेत्रीय राजनीतिक एवं सामाजिक प्रदीप भटनागर जी के मन में विचार आया फिर उन्होंने अपने मित्रों के साथ विचार साझा किया । धीरे-धीरे यह फिर क्षेत्र की आवाज बनती चली गई तथा सभी के सहयोग से 11 अक्टूबर से सनातन धर्म लीला कमेटी – कौशांबी के बैनर तले भूमिका बनाई गई।

फिर क्या था सेठ मुरारी जी का सामाजिक राजनीतिक अनुभव, प्रदीप भटनागर की नेतृत्व क्षमता , लक्ष्मीकांत चानना का मार्गदर्शन ,राकेश चौरसिया की अध्यक्षता , गोविंद शुक्ला जी का आर्थिक अनुभव , राज शर्मा जी का मंचिया अनुभव दिखाई देने लगा । सनातन धर्म मंदिर के आशीष गौण , दीपक गुप्ता , उर्मिला अरोड़ा, काँरवा से अजीत सिंह , विनय माहेश्वरी, संगीता श्रीवास्तव, पप्पू चौपाल के संस्थापक सदस्य राकेश जाखेटिया , पवन गुप्ता , ब्रिगेडियर राजेंद्र माहेश्वरी , मनीष जैन, रविंद्र नागर, रवि पटेल , सुनील गांधी , राजकुमार चावला , पूर्व पार्षद मनोज गोयल एवं अतर सिंह की सक्रियता ने रामलीला के मंचन को साकार रूप दिया । पहले ही दिन आशा से अधिक भारी संख्या में जनता ने धार्मिक लाभ प्राप्त किया ।

  • Related Posts

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    नोएडा। सेक्टर 8, 9, 10, 5 नोएडा की झुग्गी…

    Continue reading
    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने राहुल गांधी एवं अभिजीत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!