जनांदोलनों की राष्ट्रीय बैठक ने दी राकेश रफीक को भावभीनी श्रद्धांजलि

मार्क्स, गांधी और जे पी के विचारों के साथ अनवरत संघर्ष करने वाले साथी थे राकेश रफीक

 

लखनऊ के गांधी भवन में जनांदोलनों की अखिल भारतीय बैठक में देशभर के जनांदोलनों से जुड़े नेताओं ने बिलारी (मुरादाबाद) के क्रांतिकारी, आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ राकेश रफीक को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

देशभर के 15 राज्यों से आए जनांदोलनों के 250 साथियों ने उन्हें मार्क्स, गांधी और जयप्रकाश नारायण के विचारों को आगे ले जाने वाला योद्धा बताते हुए गत 40 वर्षों के संघर्षों से जुड़े अनेक संस्मरण सुनाए। आंगनबाड़ी यूनियन की डॉ वीणा गुप्ता, झारखंड के मंथन बिहार के शाहिद कमाल, वाराणसी की जागृति राही और अनूप श्रमिक, बलिया के राघवेंद्र, लखनऊ के आलोक और योगेंद्र यादव, मऊ के अरविन्द मुर्ति, यवतमाल के ज्ञानेंद्र आदि साथियों ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किया।
किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष,पूर्व विधायक डॉ सुनीलम ने कहा कि डॉ राकेश रफीक व्यवस्था परिवर्तन के लिए 40 वर्षों तक सतत युवाओं को वैचारिक तौर पर प्रशिक्षित करते रहे। डॉ रफीक ने किसान आंदोलन, अन्ना आंदोलन में तो बढ़ चढ़कर भाग लिया ही साथ ही देश भर के अलग-अलग राज्यों में होने वाले आंदोलनों का जमीनी स्तर पर समर्थन भी किया। युवा भारत का निर्माण भी किया।

उन्होंने कहा कि वें देश के उन चुनिंदा नेताओं में थे जिनकी वैचारिक स्पष्टता थी, जमीनी स्तर पर पकड़ थी तथा देशभर के आंदोलनकारियों से व्यक्तिगत रिश्ता भी था।
सभी वक्ताओं ने कहा कि डॉ राकेश रफीक ने डॉ मीनाक्षी सखी के साथ आजीवन जीवनसाथी के तौर पर एक आदर्श प्रस्तुत किया, सामाजिक मान्यताओं और रूढ़ियों को दोनों ने मिलकर चुनौती दी। डॉ राकेश रफीक को 2 मिनट का मौन रखकर देश भर के आंदोलनकारियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि अर्पित की।

  • Related Posts

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    क्रिकेट जगत दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के आकस्मिक…

    Continue reading
    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गीली लकड़ी में अंतिम संस्कार न करने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?