CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन पर CJP के कार्यकर्ताओं को ट्रेन से उतारे जाने के बाद जमकर हंगामा हुआ। CJP के कार्यकर्ता 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए गोवा एक्सप्रेस के जनरल कोच से दिल्ली जा रहे थे। इटारसी जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर ट्रेन पहुंचते ही पुलिस बल ने घेराबंदी कर करीब 15–16 कार्यकर्ताओं को ट्रेन से नीचे उतार लिया, जिनमें 11 युवक और 5 युवतियां शामिल थीं. पुलिस कार्रवाई के बाद कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए केंद्र सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर जबरन हिरासत में लेने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया।

एमपी किया गया इन ट्रेनों को रद्द

रेलवे प्रशासन ने परिचालन संबंधी कारणों और CJP प्रदर्शन से पहले 9 अक्टूबर 2026 को शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस को निरस्त करने का निर्णय लिया है। रद्द की गई ट्रेन में गाड़ी संख्या 12155 रानी कमलापति–हजरत निजामुद्दीन शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस शामिल है।

यह ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलती है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें और अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं. यात्रियों को ट्रेन से संबंधित ताजा जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक सूचना और पूछताछ सेवाओं का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

CJP प्रदर्शन के चलते पटना से दिल्ली जाने 4 ट्रेनें रद्द

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर 2026 को होने वाले CJP प्रदर्शन के मद्देनजर पटना से दिल्ली जाने वाली चार ट्रेनों को भी रद्द किया गया है। रद्द की गई ट्रेनों में मगध एक्सप्रेस, तेजस राजधानी एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस और अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं. इस संबंध में रेलवे स्टेशन के नोटिस बोर्ड पर सूचना दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को देखते हुए सरकार अलर्ट है। 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर पहुंचने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया गया है. दोनों रेलवे स्टेशनों के आसपास भारी ट्रैफिक की आशंका को इसके पीछे की वजह बताया गया है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लें।

  • Related Posts

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरा पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    आंदोलनकारियों को रोकने पर देशभर में फ़ैल सकता…

    Continue reading
    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    कॉकरोच जनता पार्टी 10 अक्टूबर 2026 को दिल्ली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरा पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरा पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

    उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार