PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर दिए गए संबोधन को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने निशाना साधा है। राजद प्रवक्ता व पूर्व विधायक एज्या यादव ने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन के जरिए किसे लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। युवाओं को या Gen Z को? उन्होंने कहा कि आज के युवा पहले से ही जागरूक और समझदार हैं। उन्हें केवल संबोधन से नहीं, बल्कि महंगाई और रोजगार जैसे मुद्दों पर ठोस जवाब चाहिए।

एज्या ने कहा कि जब नरेंद्र मोदी 2014 में प्रधानमंत्री बने थे, तब सोना, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की कीमतें आज के मुकाबले कम थीं. अब महंगाई लगातार बढ़ी है और आम लोगों पर आर्थिक दबाव है। प्रधानमंत्री को अपने 25 साल के सार्वजनिक जीवन की उपलब्धियां गिनाने के साथ जनता की मौजूदा समस्याओं पर भी बात करनी चाहिए।
 

‘युवाओं के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा’

 

राजद प्रवक्ता ने युवाओं के विरोध प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने दावा किया कि देशभर में युवाओं के प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। एज्या यादव ने कहा कि युवाओं की नाराजगी को केवल भाषणों के जरिए दूर नहीं किया जा सकता।

 

‘वोट चोरी के आरोपों पर भी जवाब दे बीजेपी’

 

एज्या यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी बीजेपी पर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि वोट चोरी के जरिए नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने और विभिन्न राज्यों में बीजेपी की सरकारें बनीं। उन्होंने कहा कि अब मुख्य चुनाव आयुक्त की जवाबदेही तय होनी चाहिए और उनके बाद बीजेपी नेतृत्व को भी जनता के सवालों का सामना करना पड़ेगा।

 

पटना में विकसित भारत संकल्प सभा, सेवा ज्योति यात्रा

 

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर बिहार बीजेपी ने पटना के मिलर हाईस्कूल मैदान में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ आयोजित की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और पार्टी के अन्य नेता-कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से संबोधन दिया। इसके बाद ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई। कार्यक्रम में 2047 तक भारत को विकसित, मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प भी लिया गया।

  • Related Posts

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन के…

    Continue reading
    PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को दिया बड़ा संदेश   

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से देश के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    ‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

    ‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई