SC ने नहीं दी थी फॉर्म 6 की इजाजात? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए ‘ECI पर सवाल 

SIR विवाद के बीच भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर हुईं याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सोमवार को सूर्यकांत ने बड़ा बयान दिया है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने स्पष्ट किया है कि फॉर्म-6 में किए गए बदलाव की मंजूरी सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी थी। इसको लेकर अब चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अब शिवसेना यूबीटी के सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि अब ज्ञानेश कुमार को पद से हट जाना चाहिए।  प्रियंका चतुर्वेदी ने CJI के इस बयान के रिप्लाई में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “अरे! क्या ECI की प्रेस रिलीज में यह नहीं बताया गया था कि SC ने इसे सही ठहराया है? इससे CEC ज्ञानेश कुमार की स्थिति और भी कमज़ोर हो जाती है. उन्हें हट जाना चाहिए।

बदलाव किसने किए थे, होगी जांच

CJI सूर्यकांत का कहना है कि अब कोर्ट यह पता लगाएगा कि फॉर्म-6 में बदलाव किसने किए थे। इसके लिए रिकॉर्ड की जांच होगी. सीजेआई ने स्पष्ट किया, “संशोधित फॉर्म 6 को हमने मंजूरी नहीं दी. जब रिकॉर्ड पेश किया जाएगा तो हम देखना चाहेंगे कि फॉर्म 6 में किसने बदलाव किया है।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने सोमवार (5 अक्टूबर) को रायसीना रोड स्थित अपने मुख्यालय पर एक सांकेतिक प्रदर्शन किया और ‘वोट चोरी’ के आरोपों तथा चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता को लेकर चिंता के बीच मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग की। रायसीना रोड स्थित NSUI मुख्यालय में प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ कर रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में इस मुद्दे पर लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। पिछले तीन दिनों में जंतर-मंतर के पास प्रदर्शन करने के दौरान कई कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में लिया गया है।

  • Related Posts

    ‘हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी’, CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी

    सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading
    दिल्ली रेप: SC में पुलिस को फटकार, जज ने कहा- ‘…तो अपराधियों को लगे कि मारे जाएंगे’

    दिल्ली-एनसीआर में रेप के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    SC ने नहीं दी थी फॉर्म 6 की इजाजात? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए ‘ECI पर सवाल 

    SC ने नहीं दी थी फॉर्म 6 की इजाजात? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए ‘ECI पर सवाल 

    ‘हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी’, CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी

    ‘हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी’, CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी

    इंडिया गठबंधन में क्या गुल खिलाएंगे स्वामी प्रसाद मौर्य 