द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

उद्घाटन कार्यक्रम में तुषार गांधी, मेधा पाटकर, नसरुद्दीन शाह, अभिजीत दीपके, राज मरीवाला, सोनल शाह शामिल होंगे

विकल्पों पर कार्यरत राजेंद्र सिंह, सौम्य दत्ता, आशीष कोठारी, बिट्टू सहगल, मिलिंद थठे, डॉ प्रियदर्शिनी करवे, कुलप्रीत सिंह साहनी गोष्ठियों में शामिल होंगे

सिने कलाकार विशाल ददलानी ,जावेद जाफरी ,गौरव मोरे भी युवा उत्सव में भागीदारी करेंगे

4 अक्टूबर को होगा समापन

 

युसूफ मेहेर अली सेंटर द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि युसूफ मेहेर अली सेंटर द्वारा 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर तारा (पनवेल) में 2 से 4 अक्टूबर के बीच तीन दिवसीय फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स (विकल्पों का उत्सव) आयोजित किया गया है। उत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में तुषार गांधी, मेधा पाटकर नसरुद्दीन शाह, अभिजीत दीपके, राज मारीवाला, सोनल शाह शामिल होंगे।

उत्सव के दौरान विद्यार्थियों के लिए नुक्कड़ नाटक: अंतर- महाविद्यालय प्रतियोगिता, अंतर महाविद्यालय वाद -विवाद प्रतियोगिता, रॉक ऑन: अंतर महाविद्यालय बैंड प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी अंतर- महाविद्यालय प्रतियोगिता, रैप अल्टरनेटिव अंतर- महाविद्यालय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उत्सव के दौरान मिट्टी के बर्तन कार्यशाला, प्राकृतिक रंगाई कार्यशाला, कागज निर्माण कार्यशाला, आजादी के धागे : चरखा प्रदर्शन, शहरी जगह से खाद्य जगत तक, हथकरघा स्वयं करके देखें, शहरी जगह से खाद्य जगह तक, बच्चों के सामूहिक खेल, नृत्य अंतर- महाविद्यालय प्रतियोगिता , चरखा स्वयं करके देखें, छोटे कदम: स्थायी बदलाव, फैशन शो अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता आदि कार्यशालाएं आयोजित की जाएगी।

उत्सव के दौरान विभिन्न विषयों पर गोष्ठियां /पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया है, जिसमें मानसिक स्वास्थ्य की नई परिकल्पना, जड़ों से लचीलेपन तक: कोंकण क्षेत्र के आजीविका नवाचार, खोज, टिकाऊ वस्त्र – आगे की राह, टिकाऊ भवन सामग्री और संसाधन, आदिवासी आंदोलन अधिकार और विकास, प्रस्तावना को समझें, शहरी जल नीति और पहुंच, क्रांतिकारी विकल्पों की खोज, ‘हम और वे ‘से ‘हम तक, ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में जलवायु कार्रवाई, टिकाऊ समुदायों का निर्माण, सुनापन से सक्षम तक, नवीनीकरणीय ऊर्जा तक, नीति निर्देशक तत्व, आर्थिक नीतियों और वैकल्पिक बजट, शहरी जल नीति और पहुंच, भारत की राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा, जल, जंगल, जमीन, न्याय पूर्ण खाद्य व्यवस्था, कागज निर्माण, अपनी राह खुद खोजना विषयों पर आयोजित की जाएंगी। उत्सव के दौरान आनंद पटवर्धन की फिल्म वॉर एंड पीस, अल्ट-एफट द्वारा चयनित लघु फिल्में, आउट ग्रो द सिस्टम, फ्यूचर काउंसिल दिखाई जाएगी।

क्षेत्रीय प्रस्तुति, सितारों तले गीत: प्रज्वल महाजन के साथ, मनोरंजन से आगे सिनेमा: जावेद जाफरी के साथ गपशप, गौरव मोरे के साथ गप्पा गोष्ठी, खुले आसमान तले तारा दर्शन, पावर वॉक, कर्नाला बेस कैंप में प्रकृति भ्रमण, वृक्ष ध्यान, संविधान सांप-सीढ़ी, प्रकृति उपचार खेल, जैव विविधता भ्रमण, खेल आधारित शिक्षण स्टॉल आदि भ्रमण गतिविधियां होगी।
इस दौरान डॉ जी जी परीख की याद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। 4 अक्टूबर की शाम रात्रि 8 बजे फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स (विकल्पों के उत्सव) का समापन होगा । उत्सव स्थल पर तीनों दिन प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। जिसका उद्घाटन 2 अक्टूबर को शोभा दी और रतन बाटलीबॉय द्वारा किया जाएगा । यह उत्सव युसूफ मेहेर अली सेंटर के संस्थापक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ जी जी परीख की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। डॉ जी जी परीख द्वारा 1961 में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ‘क्विट इंडिया’ और ‘साइमन गो बैक’ जैसे चर्चित नारे देकर आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले समाजवादी आंदोलन के आधार स्तंभ, मुंबई के महापौर रहे युसूफ मेहेर अली के विचारों का प्रचार- प्रसार करने तथा वैकल्पिक विकास का मॉडल तैयार करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया था।

  • Related Posts

    आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

    नई दिल्ली। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ा मोर्चा…

    Continue reading
    ‘चुनाव आयोग क्या चाहता है, वह…’, ज्ञानेश कुमार विवाद में JDU का बड़ा बयान

    एसआईआर पर जारी विवाद के बीच पक्ष-विपक्ष की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा