सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

नोएडा । पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन, गौतमबुद्धनगर के बैनर तले सैक्टर-142, ग्राम शाहदरा में पिछले 20-22 वर्षों से लग रहे साप्ताहिक मंगल बाजार के वेंडर्स के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदर्शन के बाद सीटू जिला महासचिव कामरेड रामस्वारथ व पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन के महामंत्री व सीटू जिला सचिव कामरेड गंगेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष, थाना सैक्टर-142, नोएडा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने थानाध्यक्ष महोदय को अवगत कराया कि दिनांक 16 सितंबर 2026 को चौकी प्रभारी सैक्टर-144 द्वारा फोन चोरी की घटनाओं का हवाला देकर उक्त साप्ताहिक बाजार को लगने से रोक दिया गया है। इस कार्रवाई से 400 से अधिक गरीब पथ विक्रेता परिवारों की जीविका पर संकट उत्पन्न हो गया है। यह कार्रवाई पथ विक्रेता (जीविका संरक्षण और पथ विक्रय विनियमन) अधिनियम, 2014 का स्पष्ट उल्लंघन है।

इस विषय पर थानाध्यक्ष महोदय के साथ बहुत ही सकारात्मक वार्ता हुई। थानाध्यक्ष महोदय ने कहा कि कुछ दुकानदारों द्वारा गलत तरीके से दुकानें लगाने के कारण आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है तथा बाजार में फोन चोरी की कुछ घटनाएं भी संज्ञान में आई हैं। पुलिस चाहती है कि बाजार व्यवस्थित तरीके से लगे जिससे आने-जाने वालों को कोई परेशानी न हो और संदिग्ध व्यक्तियों के दिखने पर वेंडर्स पुलिस को सूचना देकर सहयोग करें। यदि यूनियन इस पर ठोस आश्वासन देती है तो बाजार लगाने की अनुमति पर विचार किया जाएगा।

यूनियन ने थानाध्यक्ष महोदय के सुझावों पर सहमति व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि बाजार को व्यवस्थित रूप से लगाया जाएगा। निर्णय: थानाध्यक्ष महोदय द्वारा दिए गए सुझावों पर चर्चा हेतु रविवार, 27 सितंबर 2026 को बाजार स्थल सैक्टर-142 पर सभी दुकानदारों की आम सभा बुलाई गई है। सभा में दुकानदारों की राय लेकर पुनः थानाध्यक्ष महोदय से मिलकर अंतिम समाधान निकाला जाएगा। सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि वार्ता सकारात्मक रही है और उम्मीद है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान निकल आएगा तथा 400 वेंडर्स का रोजगार पुनः सुचारू रूप से चल सकेगा।

  • Related Posts

    काला बुधवार : नोएडा, हैदराबाद और पुणे में बस अग्निकांड : कई की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

    नोएडा यमुना एक्सप्रेस पर बस में आग लगने…

    Continue reading
    सूरीनाम की राजदूत हानिशा जयराम ने किया उद्घाटन, भारतीय प्रवासियों के इतिहास, संस्कृति और विरासत पर शोध को मिलेगा नया मंच

    दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कालेज में ‘गिरमिटिया अध्ययन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग