ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ (DUSU) के चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के चार में से तीन सीटों पर जीत को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं ने हर्ष जताते हुए छात्र नेताओं को जीत की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। देश के गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अभाविप को DUSU चुनाव में जीत के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह जीत युवाओं को Nation First यानी राष्ट्र प्रथम की नीति में अटूट विश्वास का प्रतीक है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) को बधाई दी. उन्होंने कहा, ‘दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में ABVP की शानदार जीत पर परिषद के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई. यह विजय परिषद की राष्ट्र प्रथम की विचारधारा और छात्रहित के प्रति समर्पण पर युवाओं के अटूट भरोसे को दर्शाती है।

उन्होंने कहा, ‘मुझे पूर्ण विश्वास है कि परिषद के कार्यकर्ता इस जीत से मिली नई ऊर्जा और स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलते हुए छात्रहितों और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे.’

ABVP आगे इसी समर्पण के साथ काम करती रहेगी- राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने एक्स पोस्ट में कहा, ‘दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में ABVP की शानदार सफलता पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. यह जीत युवाओं के Nation First (राष्ट्र प्रथम) की नीति में अटूट विश्वास का प्रतीक है।

उन्होंने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि ABVP छात्र हितों, राष्ट्र सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ इसी समर्पण से कार्य करती रहेगी. अभाविप की पूरी टीम को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं!’

पॉजिटिव और रचनात्मक छात्र राजनीति में युवाओं का भरोसा- BJP अध्यक्ष

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर कर कहा, ‘मेरे सभी युवा साथियों को दिल्ली यूनिवर्सिटी में DUSU चुनाव में ABVP की ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई! यह सकारात्मक और रचनात्मक छात्र राजनीति में युवाओं के निरंतर भरोसे को दिखाता है, जो राष्ट्र प्रथम की भावना में निहित है.’

उन्होंने कहा, ‘इसके साथ ही, यह विकसित भारत के विजन में योगदान देने के उनके मजबूत संकल्प को भी दर्शाती है.’ नितिन नबीन ने आगे कहा कि सभी विजेता उम्मीदवारों और इस जीत को मुमकिन बनाने के लिए अथक मेहनत करने वाले सभी लोगों को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं.’

  • Related Posts

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए छात्र आंदोलन…

    Continue reading
    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    मुंबई के लालबाग इलाके में गणेश उत्सव के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया

    पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया

    ‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA

    ‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA