PM मोदी के मंत्री का बयान- BJP-शिअद का हो अलायंस, बताया पूरा प्लान

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) मजबूती पाने के लिए शिरोमणि अकाली दल (SAD) के साथ गठबंधन करने की योजना बना रही है। हालांकि, गठबंधन पर अभी तक कोई फाइनल फैसला नहीं लिया गया है। सीट बंटवारे पर पेच फंसने की वजह से अलायंस पर भी संशय है। ऐसे में एनडीए के सहयोगी और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने सलाह दी है कि बीजेपी और शिअद को गठबंधन जरूर करना चाहिए। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए रामदास अठावले ने आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा और कहा, “पंजाब में कानून व्यवस्था उतनी ठीक नहीं है। भगवंत मान को सत्ता तो मिली थी लेकिन 5 साल में उन्हें पंजाब के लोगों को न्याय देने में सफलता नहीं मिली. यहां के किसान, गरीब, युवा, महिला, दलित, सिख और हिंदू समाज उनसे नाराज है।

‘प्रकाश बादल और बीजेपी का गठबंधन सफल रहा था’

अठावले ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि आम आदमी पार्टी की छुट्टी होना तय है लेकिन यहां NDA की सरकार कैसे आ सकती है इसपर विचार करना है। मेरा मानना है कि बीजेपी और अकाली दल को एक साथ आना चाहिए. कई वर्षों से प्रकाश सिंह बादल और बीजेपी एक साथ रहे थे। लंबे समय तक दोनों का गठबंधन सत्ता में रहा है।

‘कांग्रेस को कमजोर करना है तो अच्छा फैसला’

रामदास अठावले का दावा है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी से जनता नाराज है। ऐसे में उनका जाना तय है। अब बची दूसरी पार्टी कांग्रेस. अगर कांग्रेस को रोकना है तो बीजेपी और अकाली दल और RPI का अलायंस होना जरूरी है।

  • Related Posts

    मुंबई: ATS की रडार पर 19 साल की लड़की, पिता का इंडियन मुजाहिदीन और SIMI कनेक्शन!

    मुंबई के मुंब्रा में एक 19 साल की…

    Continue reading
    दैनिक जागरण को एक छात्र ने दिखाया आईना!

    जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 के आयोजन में रजनीगंधा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कारोबार के लिए ऐसा माहौल बने जो स्थिर और भरोसेमंद हो; BRICS बिजनेस फोरम में भारत ने बताया ट्रेड प्लान

    कारोबार के लिए ऐसा माहौल बने जो स्थिर और भरोसेमंद हो; BRICS बिजनेस फोरम में भारत ने बताया ट्रेड प्लान

    Copper Price: सोना-चांदी के रिटर्न को भी मात दे दी कॉपर ने, अनिल अग्रवाल के वेदांता लिमिटेड के लिए क्या है मायने

    Copper Price: सोना-चांदी के रिटर्न को भी मात दे दी कॉपर ने, अनिल अग्रवाल के वेदांता लिमिटेड के लिए क्या है मायने

    हाथ मिलाए, गले लगाया…ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन 

    हाथ मिलाए, गले लगाया…ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन 

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    बिजनौर में सपा जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने घोषित की नई जिला कार्यकारिणी। PDA और सर्वसमाज को मिला ऐतिहासिक प्रतिनिधित्व 

    बिजनौर में सपा जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने घोषित की नई जिला कार्यकारिणी। PDA और सर्वसमाज को मिला ऐतिहासिक प्रतिनिधित्व 

    सत्तू-मखाना…कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू

    सत्तू-मखाना…कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू