दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैम्पस में सत्य निकेतन परिसर में एक पांच मंजिला इमारत गिर गई है.इसमें पी जी कालेज भी चलता था.य़ह भवन 50 वर्षोसे अधिक पुराना था.
कितने छात्र इसके मलबे में दबे हे कहना कठिनहै. सुरक्षा अभियान जारी है.
नगर निगम और दिल्ली सरकार की स्पष्ट तौरपर जिम्मेदारी है.
पिछले वर्षो में ऐसी अनेकों घटनाएं हुईं हैं सुप्रीमकोर्ट ने भी अनेक बार निर्देश दिए हैं परंतु वर्षा शुरूहो जाने के बाद भी न कोई जांच हुई और कार्यवाही तो दूर की बात हे.
दिल्ली की मुख्यमंत्री जी की जिम्मेदारी बनती ..है.
लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी महामहिम राष्ट्रपति जी से अनुरोध करती है कि –
1. सारी दिल्ली के ऐसे भवन जो तीस वर्षो से पहले बने हे उनकी जांच कराने का आदेश दे.
2. पुराने जर्जर भवनों को खाली करने की कार्यवाही अधिकतम 1 माह में हो और तीस दिन के बाद उन्हें अनिवार्य रूपसे गिरा दिया जाय.
3. सत्य निकेतन की बिल्डिंग के मालिकको गिरफ्तार किया जाये.
4. डी यु के गिरी बिल्डिंग के छात्रों को फिलहाल मुख्यमंत्री निवास में जगह दी जाए.
5. मुख्य मंत्री जी नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करे अन्यथा राष्ट्रपति जी उन्हें बर्खास्त करें.
6. दिल्ली में जहां भी निर्धारित अनुमति से अधिक निर्माण हे उसे नगर निगम सात दिन में गिराए.
. रघुठाकुर
संरक्षक
लोकतान्त्रिक समाजवादीपार्टी






